फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   child died in accident

छात्र की मौत से आक्रोशित लोगों ने हाइवे पर लगाया जाम

Tue, 08 Sep 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Tue, 08 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
बलराज नगर में अपने दादा के साथ स्कूल जा रहे एक 11 वर्षीय बालक की मंगलवार सुबह क्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। आक्रोशित कॉलोनीवासियों ने क्रेन में तोड़फोड़ कर नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। इन्हें पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ा। पुलिस ने क्रेन संचालक को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है। मृतक छठी कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन


बलराज कॉलोनी निवासी जोगीराम अपने पोते राहुल (11) सहित चार अन्य बच्चों को साइकिल रिक्शा में बिठाकर ओएसडीएन स्कूल मेें लेकर जा रहा था। पीछे से आ रही क्रेन ने साइकिल रिक्शा को टक्कर मार दी। दुर्घटना में राहुल रिक्शे से उछलकर क्रेन की ओर गिर गया। क्रेन के अगले पहिये से कुचलकर राहुल की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य बच्चे भी दूसरी ओर जा गिरे।
विज्ञापन



क्रेन में की जमकर तोड़फोड़
हादसे के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर क्रेन में जमकर तोड़फोड़ की। लोग मार्ग से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। एक घंटे बाद डीएसपी टेकनराज व एसएचओ सिविल अशोक कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस अधिकारी तो लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



नेशनल हाइवे जाम
अस्पताल से लौटकर लोगों ने क्रेन को आग के हवाले करने का प्रयास किया। बाद में करनाल रोड बाइपास के समीप नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। जाम से लोगों को खासी परेशानी हुई। डीडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश का प्रयास किया। लोगों के नहीं मानने पर करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोगकर उन्हें वहां से खदेड़ा। वहीं एसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि पुलिस ने क्रेन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों को पूरा न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed