फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chika-Patiala highway riddled with potholes due to rain; thousands of people from two states distressed.

Kaithal News: बारिश की बूंदों में छलनी हुआ चीका-पटियाला हाईवे, दो राज्यों के हजारों लोग दुखी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Chika-Patiala highway riddled with potholes due to rain; thousands of people from two states distressed.
जर्जर हो चुके चीका-पटियाला हाइवे स गुजरते वाहन।
गुहला-चीका। हरियाणा और पंजाब को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण चीका-पटियाला हाईवे अपनी बदहाल स्थिति के कारण दो राज्यों के हजारों लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे, उखड़ी हुई तारकोल की परत और बारिश के कारण जमा पानी ने सफर को बेहद जोखिम भरा बना दिया है।
विज्ञापन

प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि हर रोज छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं लेकिन सरकार और संबंधित विभाग समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम उठाता दिखाई नहीं दे रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग हरियाणा के गुहला-चीका क्षेत्र को पंजाब के समाना, पातड़ां और पटियाला सहित कई शहरों से जोड़ता है। व्यापारियों, किसानों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों सहित हजारों लोग प्रतिदिन इसी मार्ग का उपयोग करते हैं लेकिन सड़क की खस्ता हालत के कारण उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई स्थानों पर वाहन चालकों को गड्ढों से बचने के लिए बार-बार वाहन मोड़ना पड़ता है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन

राहगीर जसबीर सिंह, निर्माल सिंह, कुलदीप सिंह, रोहताश, राजेश, तरसेम सिंह, ओमप्रकाश और नरेश कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि पिछले लंबे समय से सड़क की हालत खराब बनी हुई है। कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों के समक्ष शिकायतें रखी गईं लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और वाहन चालक अचानक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन जमीनी स्तर पर हालात बिल्कुल अलग दिखाई देते हैं। ग्रामीणों और वाहन चालकों ने कहा कि सड़क की खराब हालत के कारण वाहनों का रखरखाव खर्च भी लगातार बढ़ रहा है। आए दिन गड्ढों में गिरने से वाहनों के टायर, सस्पेंशन और अन्य पार्ट क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। कई बार एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी इस मार्ग से गुजरने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

सड़क पर पैचवर्क का कार्य शुरू किया जा चुका है। बारिश होने के कारण कार्य की गति कुछ प्रभावित हुई है। मौसम अनुकूल होते ही काम में तेजी लाई जाएगी और विभाग का प्रयास है कि एक सप्ताह के भीतर सड़क को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाए। - राममेहर, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग

जर्जर हो चुके चीका-पटियाला हाइवे स गुजरते वाहन।

जर्जर हो चुके चीका-पटियाला हाइवे स गुजरते वाहन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed