फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chhotu Ram Sports Stadium is in a bad condition, players are worried.

Kaithal News: छोटू राम खेल स्टेडियम बदहाल, खिलाड़ी परेशान

Sat, 23 May 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 23 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Chhotu Ram Sports Stadium is in a bad condition, players are worried.
कैथल के छोटू राम खेल स्टेडियम के मैदान में घूमता कुत्ता। संवाद - फोटो : गेल ठेकेदार की लापरवाही से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन का निरीक्षण करतीं महापौर व नगर आयुक्त। स्रोत: विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। अंबाला रोड स्थित छोटू राम खेल स्टेडियम की हालत दिनों-दिन बदतर होती जा रही है। खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाए गए इस स्टेडियम में अब अव्यवस्था का आलम देखने को मिल रहा है। मैदान में उगी बड़ी-बड़ी घास, इधर-उधर घूमते आवारा कुत्ते और जर्जर होती खेल सुविधाओं के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खिलाड़ियों का कहना है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा।

स्टेडियम में रोजाना सुबह और शाम बड़ी संख्या में खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचते हैं, लेकिन बदहाल व्यवस्थाएं उनके उत्साह पर पानी फेर रही हैं। खेल मैदान में कई जगह बड़ी घास उगी हुई है, जिससे दौड़ने और अभ्यास करने में दिक्कत होती है। इसके अलावा मैदान में आवारा कुत्तों का जमावड़ा बना रहता है, जिससे खिलाड़ियों को डर और असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


खिलाड़ी राहुल ने बताया कि स्टेडियम में खेल का माहौल होना चाहिए, लेकिन यहां स्थिति इसके विपरीत है। मैदान में अक्सर कुत्ते घूमते रहते हैं और घास की सफाई भी समय पर नहीं होती। अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों को लगातार सतर्क रहना पड़ता है। खिलाड़ी दीपक ने बताया कि वॉलीबॉल मैदान की ग्रिल कई जगह से टूटी हुई है। मैदान में लगी पानी की टोटियां खराब पड़ी हैं, जिससे खिलाड़ियों को पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ी सुमित ने कहा कि स्टेडियम में रखे कई खेल उपकरणों पर जंग लग चुकी है। समय पर रखरखाव नहीं होने के कारण उपकरण खराब होते जा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिलेंगी तो खेल प्रतिभाओं का विकास प्रभावित होगा।

जिले की खेल गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र होने के बावजूद स्टेडियम की वर्तमान स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। खिलाड़ियों का कहना है कि खेलों को बढ़ावा देने के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर सुविधाओं की हालत कुछ और ही कहानी बयां करती है।

खिलाड़ियों ने प्रशासन और खेल विभाग से मांग की है कि स्टेडियम में नियमित सफाई करवाई जाए, मैदान की घास कटवाई जाए, आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान किया जाए और खराब उपकरणों को बदलकर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।


डिप्टी जिला खेल अधिकारी देवेंद्र ने कहा कि खेल स्टेडियम में फैली अव्यवस्थाओं को जल्द ठीक करवा दिया जाएगा और खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

कैथल के छोटू राम खेल स्टेडियम के मैदान में घूमता कुत्ता। संवाद

कैथल के छोटू राम खेल स्टेडियम के मैदान में घूमता कुत्ता। संवाद- फोटो : गेल ठेकेदार की लापरवाही से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन का निरीक्षण करतीं महापौर व नगर आयुक्त। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed