फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chhota Bheem, Spiderman and Tank Pichkari are attracting people in the market

Kaithal News: बाजार में लोगों को लुभा रहीं, छोटा भीम, स्पाइडरमैन, टैंक पिचकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Chhota Bheem, Spiderman and Tank Pichkari are attracting people in the market
अनाज मंडी में दुकान पर रखें रंग
कैथल।
विज्ञापन

होली का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजार रंगों की चमक और उत्साह बाजार में नजर आने लगा है। मुख्य बाजार में गुलाल, रंग, पिचकारी और तरह-तरह की होली सामग्री की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। बच्चों से लेकर युवाओं और बड़ों तक में होली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस बार पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह के उत्पाद मंगवाए हैं।
इस बार बाजार में पारंपरिक गुलाल के साथ-साथ हर्बल और स्किन-फ्रेंडली रंगों की मांग ज्यादा देखी जा रही है। लोग केमिकल युक्त रंगों से बचने के लिए प्राकृतिक रंगों को प्राथमिकता दे रहे हैं। दुकानों पर पीला, गुलाबी, हरा, जामुनी, लाल और नीला समेत कई आकर्षक रंग उपलब्ध हैं, इसके अलावा खुशबूदार गुलाल और ऑर्गेनिक रंग भी ग्राहकों को लुभा रहे हैं। पिचकारियों की बात करें तो इस बार बच्चों के लिए कार्टून थीम वाली पिचकारियां खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। छोटा भीम, स्पाइडरमैन, टैंक पिचकारी, गन पिचकारी और इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी जैसी कई वैरायटी बाजार में उपलब्ध हैं, इनकी कीमतें भी अलग-अलग रखी गई हैं ताकि हर वर्ग के लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर सकें।
विज्ञापन

भगत सिंह चौक के दुकानदार अमित ने बताया कि पिचकारियां 50 रुपये से शुरू होकर 800 रुपये तक उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में इलेक्ट्रॉनिक और टैंक वाली बड़ी पिचकारियों की मांग ज्यादा है, जबकि छोटे बच्चे कार्टून डिजाइन पसंद कर रहे हैं। अनाज मंडी के दुकानदार अंकित ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से विशेष तौर पर रंग और गुलाल मंगवाए हैं। हर्बल रंगों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है, लोग त्वचा की सुरक्षा के लिए जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार नजदीक आने के साथ ही ग्राहकों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। शहर के मुख्य बाजार छात्रावास रोड, रेलवे रोड, चंदाना गेट, भगत सिंह चौक और करनाल रोड पर होली की खरीदारी के लिए लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानों को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया है।

अनाज मंडी में दुकान पर रखें  रंग

अनाज मंडी में दुकान पर रखें रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed