फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chhora Haryana's boom...

Kaithal News: छोरा हरियाणा का... की धूम

Sun, 15 Sep 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 15 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Chhora Haryana's boom...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट पीजी कॉलेज में शनिवार को प्रतिभा खोज उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया। इस उत्सव में छोरा हरियाणा का... गीत ने खूब धूम मचाई। इस उत्सव में जाट हाई स्कूल सोसाइटी के संयोजक वजीर सिंह ढुल ,कार्यकारी सदस्य जसमेर सिंह पुनिया, सदस्य सतबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार ढिल्लों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मंच संचालन डॉक्टर संदीप धालीवाल, डॉ. विकास नैन ने किया। इस प्रतिभा खोज उत्सव में चित्रकला, गायन, समूह नृत्य, हरियाणवी गीत, लोकगीत हरियाणवी, प्रश्नोत्तरी, मिमिक्री, एक्टिंग, पंजाबी गीत, भांगड़ा, गिद्दा, रंगोली, रागनी आदि प्रतिभा खोज में छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस उत्सव से छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ रही है।
विज्ञापन


ये रहे परिणाम ः सोलो डांस में प्रथम मनीषा, राहुल द्वितीय और पूजा तृतीय रही। समूह नृत्य में प्रथम आरती, जन्नत द्वितीय पूजा व नैंसी तृतीय रही। गायन में प्रथम निशा, द्वितीय अंकुश, तृतीय लक्ष्मी रही। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम तनु, द्वितीय तनु रानी रही। प्रश्नोत्तरी में प्रथम टीम सी, द्वितीय टीम ए, तृतीय टीम डी, पेंटिंग में प्रथम सुहानी, द्वितीय स्वाति,तृतीय रितु एवं मनीष रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र अंकुश की रागनी की प्रस्तुति को सुनकर पुन दादा लख्मीचंद की याद आई। उत्सव में मंच के माध्यम से जाट हाई स्कूल सोसाइटी के संयोजक वजीर सिंह ढुल ने कहा कि प्रतिभा खोज उत्सव छात्र एवं छात्रों में छुपी हुई कला को निखारने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर कल्चर कमेटी के संयोजक डॉ. कर्मवीर चहल, डॉ. लाभ सिंह चौहान, प्रो. मनीष, प्रो. सुशील मलिक, डॉ. राजेश बनवाला, प्रो. राजेश कुमार, डॉ. सुदेश कुमारी,डॉक्टर प्रमिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed