फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chhatra Bharati secured the third position at the block level.

Kaithal News: ब्लॉक स्तर पर छात्रा भारती ने प्राप्त किया तीसरा स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Chhatra Bharati secured the third position at the block level.
विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी रहने वाले शिक्षा भारती स्कूल के बच्चे। संवाद
कलायत। शिक्षा भारती विद्या निकेतन कलायत में शहीदी दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम एवं विभिन्न अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने देश और प्रदेश के अमर शहीदों को नमन करते हुए भाषण प्रतियोगिता, रागनी प्रतियोगिता, ड्राइंग और कविता पाठ प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया और शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय परिवार ने एक विशेष उपलब्धि साझा करते हुए बताया कि विकसित भारत 2047 विषय पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा भारती ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस शानदार सफलता पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्रा भारती को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने अपने संदेश में कहा हमारे वीर शहीदों का जीवन त्याग, निष्ठा और देशभक्ति का अनुपम उदाहरण है। आज की युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों पर चलते हुए देश के नवनिर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए। प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने कहा विद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि छात्रों में नैतिक मूल्य और देशभक्ति की भावना जागृत करना है।

विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी रहने वाले शिक्षा भारती स्कूल के बच्चे। संवाद

विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी रहने वाले शिक्षा भारती स्कूल के बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed