फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chetan received the 'Best Blocker' award at the National Volleyball Champion League.

Kaithal News: राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियन लीग में चेतन को मिला बेस्ट ब्लॉकर का सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Chetan received the 'Best Blocker' award at the National Volleyball Champion League.
27 ढांड 01 चेतन को सम्मानित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर ऋषिपाल व अन्य।
ढांड। बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। नोएडा के सेक्टर 21 में आयोजित राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियन लीग (वीसीएल) में कॉलेज के दो विद्यार्थियों और एक पूर्व विद्यार्थी का विभिन्न टीमों में चयन हुआ। प्राचार्य डॉक्टर ऋषिपाल ने बताया कि प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी चेतन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेस्ट ब्लॉकर का सम्मान हासिल किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के बीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी चेतन का चयन हरियाणा हरिकेंस टीम में जबकि बीएससी स्पोर्ट्स प्रथम वर्ष के विद्यार्थी अंकुश ने तमिल टाइटन टीम का प्रतिनिधित्व किया। वहीं महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी नरेंद्र का चयन इंपीरियर मराठा टीम में हुआ। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया। तीन खिलाड़ियों का विभिन्न टीमों में चयन महाविद्यालय की खेल प्रतिभा और खिलाड़ियों की मेहनत का प्रमाण है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने चेतन को सम्मानित किया और उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और टीम भावना विकसित करते हैं। चेतन की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। निरंतर अभ्यास, दृढ़ संकल्प और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान एवं पूर्व विधायक तेजवीर सिंह ने तीनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

27 ढांड 01 चेतन को सम्मानित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर ऋषिपाल व अन्य।

27 ढांड 01 चेतन को सम्मानित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर ऋषिपाल व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed