{"_id":"6983a554780960de34095580","slug":"chemotherapy-will-be-done-in-the-civil-hospital-day-care-center-will-start-kaithal-news-c-18-1-knl1004-839391-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नागरिक अस्पताल में होगी कीमोथेरेपी, शुरू होगा डे केयर सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नागरिक अस्पताल में होगी कीमोथेरेपी, शुरू होगा डे केयर सेंटर
Thu, 05 Feb 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अब कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को कीमोथेरेपी के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ के बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नागरिक अस्पताल में जल्द ही डे केयर सेंटर की शुरुआत होने जा रही है, जहां प्रशिक्षित डॉक्टरों और नर्सों की देखरेख में कैंसर रोगियों को कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नागरिक अस्पताल के दो डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों को झज्जर में कीमोथेरेपी का विशेष प्रशिक्षण दिलवाया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अब यह स्टाफ अस्पताल में ही सुरक्षित और तकनीकी रूप से सटीक तरीके से कैंसर रोगियों का उपचार करने में सक्षम हो गया है।
कैंसर उपचार में कीमोथेरेपी एक लंबी और नियमित प्रक्रिया होती है। इससे जहां आर्थिक बोझ बढ़ता था, वहीं लंबी यात्राओं के कारण मरीज शारीरिक और मानसिक रूप से भी थकान महसूस करते थे। मरीजों को बार-बार बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था लेकिन अब डे केयर सेंटर शुरू होने से अब मरीज सुबह अस्पताल में कीमोथेरेपी करवा सकेंगे और शाम तक अपने घर लौट सकेंगे।
विज्ञापन
900 से ज्यादा कैंसर रोगियों के बने हैं बस पास
जिले में 900 से अधिक कैंसर रोगियों के बस पास बने हुए हैं। नागरिक अस्पताल प्रशासन के अनुसार कीमोथेरेपी के लिए एक अलग और समर्पित डे केयर सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण पर विशेष ध्यान रखा जाएगा, क्योंकि कैंसर रोगियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। अस्पताल में कीमोथेरेपी से संबंधित दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी योजना बनाई जा रही है, ताकि मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं न खरीदनी पड़ें। प्रारंभिक चरण में सप्ताह के निर्धारित दिनों में यह सुविधा शुरू की जाएगी।
कैंसर रोगियों के लिए डे केयर सेंटर स्थापित करने के लिए अधिकांश व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और एक अलग कमरा भी चयनित कर लिया गया है। -डॉ. रेनू चावला, सिविल सर्जन