फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chemists should not sell medicines without doctor's prescription

Kaithal News: डॉक्टर की पर्ची के बिना दवाइयां न बेचें केमिस्ट

Tue, 04 Feb 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Feb 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Chemists should not sell medicines without doctor's prescription
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस लाइन परिसर में सोमवार को कैथल के केमिस्टों की एक बैठक ली। इसकी अध्यक्षता डीएसपी सुशील प्रकाश व ड्रग इंस्पेक्टर चेतन वर्मा ने की। डीएसपी ने कहा कि कोई भी केमिस्ट बिना डॉक्टर की पर्ची के नारकोटिक्स एक्ट के तहत आने वाली दवाइयां न बेचे। ऐसा करने पर जांच में पकड़े जाने पर कार्रवाई हो सकती है।

उन्होंने कहा कि गांवों या शहर के किसी भी कोने में बिक रहे नशे को रोकने के लिए पुलिस ने पूरी तरह शिकंजा कंस दिया है। कहा कि इसमें आप लोगों का सहयोग मिलना जरूरी है तभी नशे पर शत-प्रतिशत पाबंदी लगाई जा सकती है। इस बीच ड्रग अधिकारी चेतन वर्मा ने कहा कि प्रत्येक केमिस्ट नारकोटिक्स एक्ट के तहत आने वाली दवाइयों की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड रखे और बार-बार एक ही पर्ची पर भी दवाई देना गलत है। बिना डॉक्टर की पर्ची के ऐसी दवाएं बिलकुल न दें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा हर केमिस्ट की दुकान पर एसी व सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाने लाजमी हैं, क्योंकि कई दवाइयां गर्मी में खराब हो जाती हैं, जिसे बचाने का साधन सिर्फ दुकान में वातावरण सही रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी केमिस्टों को अपनी-अपनी दुकान में स्टॉक से संबंधित रजिस्टर लगाने की भी सलाह दी। कहा कि रजिस्टर को दवाइयों के स्टॉक से संबंधित पूरी तरह दुरुस्त रखें।


आए हुए सभी केमिस्ट प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि वे इस एक्ट के तहत आने वाली सभी दवाइयां का रिकॉर्ड रखेंगे वह जो भी नशा बेचता है उसकी सूचना प्रशासन को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed