फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cheika's apology earned her a place in Asia, now she has an Olympic dream.

Kaithal News: चीका की माफी ने एशिया में नाम चमकाया, अब ओलंपिक है सपना

Sun, 12 Apr 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 12 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Cheika's apology earned her a place in Asia, now she has an Olympic dream.
माफी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। चीका क्षेत्र की एथलीट माफी ने अपनी मेहनत से खेल जगत में बड़ी पहचान बनाई है। 20 वर्षीय माफी 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ की खिलाड़ी हैं और हाल ही में यूथ एशिया प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। अब उनका सपना ओलंपिक में प्रतिनिधित्व करना है।

माफी सात वर्षों से एथलेटिक्स में कड़ी मेहनत कर रही हैं। वह रोजाना करीब छह घंटे अभ्यास करती हैं, जिससे उनकी फिटनेस और प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है। उनके कोच सतनाम उन्हें तकनीकी और मानसिक रूप से मजबूत बना रहे हैं।
विज्ञापन


माफी के पिता शिशपाल किसान हैं और खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। साधारण परिवार से होने के बावजूद माफी ने कभी संसाधनों की कमी को अपनी राह में बाधा नहीं बनने दिया। उनके परिवार में पांच बहनें और एक भाई हैं, जिन्होंने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माफी बताती हैं कि उनका प्रशिक्षण कैथल के छोटूराम खेल स्टेडियम में चल रहा है। वे भविष्य में देश के लिए और बड़े पदक जीतने का लक्ष्य रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed