फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Check before sending money, keep strong password: SP

रुपये भेजने से पहले करें जांच, रखें मजबूत पासवर्ड : एसपी

Mon, 09 Oct 2023 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 09 Oct 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Check before sending money, keep strong password: SP
०५-कैथल। पुलिस अधीक्षक उपासना।
कैथल। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से हो रही धोखाधड़ी से बचने के लिए हिदायतें जारी की हैं। एसपी उपासना ने बताया कि अक्सर देखने में मिल रहा है कि हैकर फेसबुक अकाउंट हैक करके उनके परिचितों से रुपयों की मांग करते हैं। पुलिस आमजन को जागरूक करने के लिए अक्तूबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मना रहा है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इस प्रकार के अपराधी उन लोगों का फायदा जरूर उठाते हैं जिन लोगों ने आज तक अपनी फेसबुक आईडी का पासवर्ड भी बदला नहीं और अपना जो पासवर्ड रखा है या तो मोबाइल नंबर या तो अपना नाम या तो 12345 इत्यादि रखा है।
विज्ञापन

आमजन में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो यह सोचते हैं कि उनकी फेसबुक आईडी हैक नहीं होगी, परंतु आप सभी ध्यान दें कि आपने अंतिम समय में अपना फेसबुक का पासवर्ड कब बदला और क्या रखा है। एसपी ने कहा कि अपने पासवर्ड के अंदर विशेष शब्दों का प्रयोग अवश्य करें। यदि आपकी फेसबुक आईडी हैक हो चुकी है और आप उसको प्रयोग कर पा रहे हैं तो आप सबसे पहले उसकी सेटिंग में जाकर रिकवरी ईमेल और रिकवरी मोबाइल नंबर को बदल दे तथा अपना पासवर्ड बदल कर स्ट्रांग पासवर्ड रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed