{"_id":"65d120046e1a493c26052dc9","slug":"cheating-of-rs-42-lakh-in-purchase-and-sale-of-land-kaithal-news-c-18-1-knl1004-329526-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जमीन की खरीद-फरोख्त में 42 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जमीन की खरीद-फरोख्त में 42 लाख की ठगी
Sun, 18 Feb 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जमीन की खरीद-फरोख्त में दो आरोपियों ने एक व्यक्ति से 42 लाख रुपये की ठगी की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 20 कैथल निवासी वरुण देव ने शहर थाना में शिकायत दी कि वह कुरुक्षेत्र के गांव थाना में एक निजी स्कूल चलाता है और उसकी पत्नी 2016 से 2021 के प्लान में पार्षद रही है।
उसका भाई सुभाष चंद मित्तल पेशे से वकील है और अलग से पत्नी सुमन रानी की सहायता से डिपार्टमेंटल स्टोर भी खोल रखा है। शिकायकर्ता की पत्नी रमा रानी पेशे से अध्यापिका है, जो उसके स्कूल में पढ़ाती है।
विज्ञापन
जाखौली अड्डा निवासी यशपाल गर्ग व आशीष सिंगला ने उसे व उसके भाई सुभाष चंद मित्तल को पुरानी सब्जी मंडी कैथल में दो दुकान 42 वर्ग गज खरीदने के लिए उकसाया। वे आरोपियों की बात को सही मानते हुए उस समय दो दुकान लेने को राजी हो गए।
वरुण देव ने पुलिस को बताया िक आरोपियों ने उनसे 42 लाख रुपये ले लिए। एक जुलाई 2020 को रजिस्ट्री उसके व उसकी भाई की पत्नी के नाम हुई थी। रजिस्ट्री में यशपाल विक्रेता है और आशीष सिंगला एक गवाह है, लेकिन अब पता लगा जब शहरवासी किरण ने एक मुकदमा अपनी एक दुकान की मलकियत करते हुए अदालत में डाला, जो अभी लंबित है।
इस संबंध में उन्होंने पंचायत की तो आरोपियों ने कहा कि वे उसे अन्य जगह जमीन दे देंगे, लेकिन वहां भी
यशपाल ने धोखा किया।
आरोपियों ने यह माना है कि उसने एक ही दुकान को शिकायतकर्ता की पत्नी व भाभी के नाम दोबारा रजिस्ट्री करा दी। शिकायकर्ता ने कहा कि आरोपी जानबूझ कर झूठे व फर्जी दस्तावेज बनाकर खरीदारों को लूट रहे हैं। जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।