फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cheating of Rs 14.55 lakh in the name of giving gift voucher

Kaithal News: गिफ्ट वाउचर देने के नाम पर 14.55 लाख की ठगी

Fri, 31 May 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 31 May 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 14.55 lakh in the name of giving gift voucher
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में अमरगढ़ गामड़ी स्थित एक मोबाइल व्यापारी से गिफ्ट वाउचर देने के नाम पर 14 लाख 55 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर साइबर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साइबर थाना में दी गई शिकायत में अमरगढ़ गामड़ी निवासी निशांत ने बताया कि उसकी एमएस जेएमसी ट्रेडर्स नाम से देवीगढ़ रोड में मोबाइल की दुकान है। वह ऑनलाइन मोबाइल खरीदने के लिए गिफ्ट वाउचर का प्रयोग करता है। इस पर ऑनलाइन मोबाइल खरीदने पर छूट प्राप्त होती है। उसने 18 जनवरी को आनलाइन इंडिया मार्ट व लिकंडेन पर गिफ्ट वाउचर बेचने वाले की खोज की थी। इसके उसे लिंकडेंन पर सिकंदर नाम के व्यक्ति की एक प्रोफाइल मिली। उसमें सिकंदर का वेबसाइट पता चली। फिर उसने वाट्सएप पर चैट की तो उसने मुझे अपना नाम सिकंदर बतलाया व अपनी फर्म का नाम रिवार्ड फ्यूचर बतलाया। उसके बाद सिकंदर ने उससे उसकी फर्म के कागजात व केवाईसी मेल के माध्यम से मांगी।
विज्ञापन


उसने अपनी ई-मेल आई डी से सिकंदर की ओर से दी गई मेल आईडी पर भेज दिए। उसके बाद गिफ्ट वाउचर खरीदने की बात पक्की हो गई और सिंकदर ने उसे कैंसल चेक की एक फोटो प्रति भेज दी और कहा कि आप चेक में दिए खाते में रुपये जमा करवा दो। वह चार लाख 85 हजार रुपये के बदले पांच लाख रुपये के गिफ्ट वाउचर देगा। इस प्रकार से उसके साथ 22 जनवरी 2024 से लेकर 17 मार्च 2024 तक ऑनलाइन गिफ्ट वाउचर देने के नाम पर 14 लाख 55 हजार रुपये की ठगी हुई। साइबर थाना के जांच अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed