फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cheating of lakhs in the name of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cheating of lakhs in the name of sending abroad
पूंडरी। विदेश भेजने के नाम पर चार आरोपियों ने महिला और एक व्यक्ति से 13 लाख रुपये से ज्यादा ठग लिए। पुलिस ने आरोपी बुच्ची निवासी सुरेश कुमार, पबनावा निवासी विनोद, करनाल के पाम रेजिडेंसी निवासी तेजविंद्र सिंह व करनाल के सोंकडा निवासी विक्रमजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पूंडरी थाना में दी शिकायत में ट्योंठा निवासी सुनीता ने बताया कि उनका लड़का सुनील कुमार वर्ष 2019 में विदेश जाकर काम करना चाहता था। इसी दौरान उसके पति की मुलाकात गांव बुच्ची निवासी सुरेश कुमार से हुई। उसने उसके बेटे को विदेश भेजने का आश्वासन दिया। उसने बताया कि उसका दोस्त ढांड निवासी विनोद कुमार यूनिवर्सल टूर एंड ट्रेवल के नाम से लोगों को वर्क परमिट पर विदेश भेजने का काम करता है। आरोपियों ने उसके बेटे को पुर्तगाल भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

काम के एवज में 13 लाख रुपये देने थे। इसके बाद पहले 75 हजार रुपये दे दिए। सुनीता ने बताया कि उन्होंने अगस्त-2019 मे अपनी जमीन बेचकर रुपये दिए। आरोपियों ने 23 अक्तूबर 2019 को कहा कि तीन दिन बाद उसके बेटे की फ्लाइट है। खाते में तीन लाख रुपये डलवा दो। उन्होंने आरोपियों के पास रुपये भिजवा दिए। इसके अलावा आरोपियों ने 54 हजार रुपये और लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता का आरोप है कि इसके बाद 25 अक्तूबर को आरोपी दो अन्य लड़कों के साथ उसके बेटे को ले गए और 30 अक्तूबर को उसे पुर्तगाल की बजाय अन्य जगह पहुंचा दिया। आरोपियों ने कहा कि अगले महीने लड़के को पुर्तगाल भिजवा देंगे, तुम दस लाख रुपये तैयार रखना। 24 नवंबर को आरोपियों के खाते में नौ लाख 46 हजार रुपये डलवा दिए। उसी दिन आरोपियों ने खाली व टाइप किए हुए कागजों पर उसके व पति के अंगूठा लगवा लिए थे।

इसके बाद कई महीने तक उनका लड़के से कोई संपर्क नहीं हो सका। आरोपियों ने उसके बेटे को इस दौरान कतर में रखा था। आरोप लगाया कि वहां पर उसे खाने-पीने के भी लाले पड़ गए थे। परेशान होकर उन्होंने अपने खर्चे पर लड़के को वापस बुला लिया। इसके बाद जब रुपये वापस मांगे तो आरोपियों रुपये वापस नहीं दिए। पुलिस ने अब केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed