{"_id":"63d8167a41d8446c692f601d","slug":"cheating-by-putting-dsp-s-dp-on-whatsapp-kaithal-news-knl134555512-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: व्हाट्सएप पर डीएसपी की डीपी लगाकर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: व्हाट्सएप पर डीएसपी की डीपी लगाकर ठगी
विज्ञापन
कैथल। कलायत के डीएसपी सज्जन की फोटो व्हाट्सएप पर लगाकर अज्ञात व्यक्ति ने जान पहचान के व्यक्ति से 25 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने साइबर थाना में नीम साहिब गुरुद्वारा निवासी जिले सिंह जांगड़ा की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जिले सिंह ने बताया कि उसकी कलायत के डीएसपी सज्जन सिंह से अच्छी जान पहचान है। उसके पास 29 जनवरी की शाम के सात बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके वाट्सएप पर संदेश भेजा। उस व्हाट्सएप की डीपी पर डीएसपी सज्जन सिंह की फोटो लगी थी। आरोपी ने पहले संदेश भेजकर बताया कि वह डीएसपी सज्जन सिंह बोल रहा है। उसे 25 हजार रुपये की आवश्यकता है। आरोपी ने रुपये डलवाने के लिए फोन-पे नंबर दिया और इस नंबर में रुपये डालने के लिए कहा।
इस पर उसने आरोपी के खाते में 25 हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद फिर से दोबारा अज्ञात ने संदेश भेजा कि यह रुपये कम रह गए हैं। 20 हजार रुपये की और जरूरत है। इसके बाद उसने डीएसपी के साथ बात की। डीएसपी ने कहा कि उसके नाम से किसी को रुपये नहीं देना। तब तक उसने 25 हजार रुपये दे दिए थे।
विज्ञापन
डीएसपी सज्जन ने बताया कि उन्होंने स्वयं अपने व्हाट्सएप और फेसबुक पर लोगों को सचेत किया है। कोई अज्ञात व्यक्ति उसके जान पहचान के व्यक्ति से उसकी फोटो व्हाट्सएप पर लगाकर रुपये मांग रहा है। कोई भी उस नंबर पर रुपये न दें। वह भी मोबाइल नंबर की पहचान कर रहे है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवा दिया गया है। जल्द ही आरोपी का सुराग लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।