फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cheated of three and a half lakh rupees by pretending to be sister-in-law's son

Kaithal News: ननद का बेटा बताकर ठगे साढ़े तीन लाख रुपये

Thu, 21 Nov 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 21 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Cheated of three and a half lakh rupees by pretending to be sister-in-law's son
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वयं को विदेश में बैठा ननद का बेटा बताकर एक आरोपी ने एक महिला से साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव अगौंध निवासी जसविंद्र कौर ने साइबर थाना में शिकायत दी कि उसकी ननद का लड़का बंटी कई साल से पुर्तगाल गया हुआ है। चार सितंबर को उसके पास एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को बंटी बताया और कहा कि मैंने आपके बैंक खाते में 16 लाख 15 हजार रुपये डालने हैं। ऐसा कहकर आरोपी ने उससे खाता नंबर ले लिया।


अगले दिन कॉल करके कहा कि उसने रुपये डलवा दिए हैं। उसके दोस्त के लड़के के गुर्दे खराब हो गए हैं। उसको तीन लाख 50 हजार रुपये खाते में डलवा देना। वह आरोपी की बातों में आ गई और दिए हुए खाते में रुपये डलवा दिए। उसके बाद फिर कॉल आया और पांच लाख रुपये की और मांग करने लगा। फिर उसे शक हो गया कि उसके साथ ठगी हुई है। थाना प्रभारी सुभ्रांशु ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed