फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cheated of Rs 44.25 lakh in the name of sending it to Australia

Kaithal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगे 44.25 लाख रुपये

Thu, 07 Dec 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 07 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 44.25 lakh in the name of sending it to Australia
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दंपत्ती व उनके बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर एक आरोपी ने 44 लाख 25 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

इंप्लॉइज कॉलोनी कैथल निवासी राजेश कुमार ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि वह अपने लड़के प्रवीन, उसकी पत्नी शिल्पा व पोते सक्षम को ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहता था। इसके लिए जींद निवासी दीपक ने उनको रानी बाग दिल्ली निवासी अनूप गुप्ता नामक व्यक्ति से मिलवाया। आरोपी अनूप गुप्ता ने कहा कि वह कानूनी तौर पर सही तरीके से उसके बच्चों को ऑस्ट्रेलिया टूरिस्ट वीजा पर भेज देगा। इसके लिए आरोपी ने 45 लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन


राजेश कुमार ने बताया कि उसने अलग-अलग समय में आरोपी ने उनसे 27 लाख 75 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए और 16 लाख 50 हजार रुपये नकद 17 अगस्त 2022 को कैथल में आकर ले गया। 30 अगस्त को गुप्ता ने उन्हें प्रवीन, शिल्पा व सक्षम का नकली वीजा बनाकर दे दिया। जांच में पाया कि ये वीजा फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने उनको 21 लाख 75 हजार रुपये के चैक दे दिए। ये खाते में पैसे नहीं होने की वजह से बाउंस हो गए। अब आरोपी ने रुपये वापस देने से मना कर दिया है और धमकी दी है कि उसकी ऊपर तक जान-पहचान है और उनको एक मिनट में घर से उठवा देगा। शिकायतकर्ता ने कहा कि ऐसा करके आरोपी ने उनके साथ 44 लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी संजय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed