फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cheated of Rs 28 lakh in the name of getting registration done in Notch

Kaithal News: नौच में रजिस्ट्री करवाने के नाम पर 28 लाख रुपये ठगे

Wed, 22 Jan 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 22 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 28 lakh in the name of getting registration done in Notch
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नौच गांव में जमीन की रजिस्ट्री करवाने के नाम पर एक व्यक्ति से 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कैथल सदर थाना की पुलिस ने शिकायत पर एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कैथल सदर थाना में दी गई शिकायत में नौच गांव निवासी संजीव कुमार ने बताया कि नरड़ गांव निवासी सत्यवान के साथ उसकी काफी लंबे समय से अच्छी जान पहचान थी और अच्छे पारिवारिक संबंध भी थे। वर्ष 2021 में सत्यवान ने उससे कहा कि उसे उसके बेटे रोहित को अमेरिका भेजना है, लेकिन उसके पास रुपयों का पूरा इंतजाम नहीं है। उसकी पत्नी अनारकली के नाम पर उसके मायके बलबेहड़ा गांव में खेती योग्य जमीन है।
विज्ञापन


इसमें से वह आठ कनाल 10 मरले जमीन की रजिस्ट्री आपके नाम करवा देगा। इसलिए वह कहीं से रुपयों का इंतजाम कर दे। इसके बाद सत्यवान को इस बात के लिए हामी भर दी और और फिर उसने सत्यवान को आढ़ती सच ट्रेडिंग कंपनी पिहोवा कुरुक्षेत्र से अलग-अलग तारीखों में चेक के माध्यम से 28 लाख रुपये सत्यवान के खाते में डलवा दिए थे। बाद में सत्यवान का बेटा रोहित अमेरिका चला गया था, लेकिन बाद में किसी कारणवश रास्ते में से ही वापस आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने सत्यवान से कहा कि आपकी ओर से किए गए वादे के मुताबिक उसे जमीन की रजिस्ट्री करवा दें। इस पर सत्यवान ने कहा कि उसे कुछ समय दिया जाए परंतु समय बीतता गया, लेकिन न तो आरोपी सत्यवान ने उसे रुपये वापस लौटाए और न ही जमीन की रजिस्ट्री नाम करवाई। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि सत्यवान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed