{"_id":"6607180fbae84b39c10698d4","slug":"cheated-of-rs-1550-lakh-in-the-name-of-sending-abroad-kaithal-news-c-18-1-knl1004-357592-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे 15.50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे 15.50 लाख रुपये
Sat, 30 Mar 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। युवक को विदेश भेजने के नाम पर तीन आरोपियों ने 15 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर युवक को मुंबई में रखकर तरह-तरह की यातनएं भी दी। उसे पीटा और जनवरी के महीने में नग्नावस्था में कमरे में बंद कर एसी चला दिया। ठंड से युवक की तबीयत खराब हो गई। बाद में रुपये लेकर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी दंपती और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव भूना निवासी सोनू ने सीवन थाना में शिकायत दी कि धर्मवीर कश्यप उसका रिश्तेदार है और विदेश भेजने का काम करता है। जुलाई 2023 को वह उनके गांव भूना आया और कहने लगा कि वह सोनू को विदेश में भेज देगा। उससे इंग्लैंड भेजने की बात 17 लाख 50 हजार रुपये में हो गई। आरोपी ने उसकी पत्नी सुमन और बेटे योगेश के साथ मिलकर उससे अलग-अलग समय में 15 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। रुपये व दस्तावेज लेकर आरोपी ने उसे दिल्ली से मुंबई की टिकट देकर भेज दिया और उसको एक फर्जी एयर टिकट मुंबई से लंदन का देते हुए कहा कि ये फ्लाइट मुंबई से है।
वहां धर्मबीर मुंबई एयरपोर्ट से उसे मलाड होटल में ले गया और वहीं रखा। 18 जनवरी को इरसाद अहमद खान नामक व्यक्ति उसे अपने किराये के मकान में ले गया। उसे नग्न करके बहुत मार-पिटाई की और न ही खाने को दिया। उक्त आरोपी कहने लगा कि अपने घर वालों को फोन करके धर्मबीर को और पैसे दिलवा। आरोपी ने उसे नग्र करके कमरे में बंद करके एसी चला दिया जिससे उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उसका फोन भी छीन लिया।
विज्ञापन
संदीप नाम का व्यक्ति जो करनाल का रहने वाला था, उसने उसके कान पर रिवाल्वर रखी और कहा कि रुपये मंगवा। उसने डर में अपने घरवालों को फोन किया और कहा कि वह तो इंग्लैंड पहुंच गया है। आप इनके रुपये दे दो। आरोपियों ने उसे बहुत पीटा और कहने लगे कि हमारे बारे में व धर्मबीर के बारे में किसी को भी कुछ कहा तो तुझे व तेरे परिवार को जान से मार देंगे। इरसाद अहमद खान ने उसे स्टेशन पर छोड़ दिया और फोन भी दे दिया। वह बड़ी मुश्किल से अपने घर पहुंचा। यहां आकर उसने धर्मबीर से बातचीत की तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पंचायत करने पर आरोपी ने उन्हें चेक तो दे दिए लेकिन व भी फर्जी पाए गए।
जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।