{"_id":"673f910314c8abd16c0de914","slug":"cheated-of-rs-15-lakh-by-pretending-to-be-a-friend-kaithal-news-c-18-1-knl1004-524530-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दोस्त बताकर ठगे डेढ़ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दोस्त बताकर ठगे डेढ़ लाख रुपये
Fri, 22 Nov 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
कैथल। स्वयं को दोस्त बताकर एक आरोपी ने एक युवक से डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सेठान मोहल्ला कैथल निवासी विनोद कुमार ने साइबर थाना में शिकायत दी 15 नवंबर को उसके पिता धर्मपाल के मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि वह आपका दोस्त शर्मा बोल रहा है। उसके पिता ने कहा कि आप पंडित जी बोल रहे हैं क्या। आरोपी ने उसे हां में जवाब दिया और कहा कि उसे किसी से पैसे लेने हैं। वह उसके खाते में पैसे डलवा रहा है।
कुछ समय बाद आरोपी ने 25 हजार रुपये भेजने का एक स्क्रीनशॉट उसके पिता के पास भेज दिया और कहा कि कल तक आपके खाते में पैसे आ जाएंगे। फिर आरोपी ने उसके पास एक यूपीआई आईडी भेजकर कहा कि यह राशि आप उक्त मोबाइल नंबर पर भेज दो।
अगले दिन उसने रुपये भेज दिए। इस प्रकार आरोपी ने अलग-अलग समय में उससे डेढ़ लाख रुपये विभिन्न खातों में डलवा लिए। उसके बाद जब और रुपये मांगने लगा तो उसे शक हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। थाना प्रभारी सुभ्रांशु ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद