{"_id":"66e35f1f8ddf29d1ba0ea5c8","slug":"cheated-by-luring-rs-6850-lakh-kaithal-news-c-18-1-knl1004-474118-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लालच देकर ठगे 68.50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लालच देकर ठगे 68.50 लाख रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। दो मुंह वाले सांप की खरीद-फरोख्त में मोटे मुनाफे का लालच देकर पांच आरोपियों ने दो प्रॉपर्टी डीलरों से 68 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
अमरगढ़ गामड़ी कैथल निवासी दयानंद ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि वह गांव जाखौली निवासी सुरेश के साथ मिलकर प्रॉपर्टी का काम करता है और करनाल रोड पर कार्यालय बनाया हुआ है। छह माह से गंगोह जिला सहारनपुर यूपी निवासी संदीप गुप्ता का उनके कार्यालय में आना-जाना था। 10 दिन पहले संदीप गुप्ता अपने दोस्त सहारनपुर निवासी आशु, समस्तपुर कलां सहारनपुर निवासी मोहम्मद इरसाद व अहसान को लेकर उनके कार्यालय में आया।
आरोपी ने कहा कि दो मुंह वाला सांप मिल रहा है, जो साढ़े चार करोड़ रुपये का मिलेगा व आगे 10 करोड़ रुपये का बिक जाएगा। आशु ने कहा कि वे यह सौदा पार्टनरशिप में कर लेंगे। इस पर उसने अपने दोस्त सुरेश से बातचीत की और सौदा करने को तैयार हो गए। आशु ने अगली पार्टी नूर मोहम्मद से बातचीत की, जिससे वह सांप खरीदना था। इसके बाद वे यूपी में इकट्ठा हुए, जहां पर दो मुंह वाले सांप के सौदे को लेकर डील हुई।
विज्ञापन
आशु ने उनको एक करोड़ रुपये तैयार रखने के लिए कहा और साथ ही बाकी साढ़े तीन करोड़ रुपये स्वयं तैयार करने की बात कही। ऐसा कहकर आरोपी आशु पांच जून को उनसे 68 लाख 50 हजार रुपये ले गया। 21 जून को आरोपी ने उन्हें सहारनपुर बुला लिया और सारी पेमेंट नूर मोहम्मद को दे दी। नूर मोहम्मद ने उनको दो मुंह वाला सांप दे दिया। फिर आशु उस सांप को बिकवाने के लिए उन्हें चंडीगढ़ ले गया। वहां आशु ने सांप को चेक किया तो वह मरा हुआ था।
आरोपी ने कहा कि अब यह नहीं बिकेगा। इसके बारे में नूर मोहम्मद से बात की तो आरोपी ने उन्हें फिर सहारनपुर बुला लिया। सहारनपुर जाकर उन्हें शक हुआ कि ये सभी आरोपी मिले हुए हैं और उनके साथ ठगी की है। जब उन्होंने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने कहा कि वे रुपये वापस दे देंगे। अब रुपये मांगने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
इस धोखाधड़ी में आरोपियों के साथ एक लडक़ी भी शामिल थी। एसपी राजेश कालिया ने बताया कि सांपों की खरीद-फरोख्त करना अवैध है।