फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Charges withdrawn from two patwaris for negligence in work

काम में लापरवाही करने पर दो पटवारियों से चार्ज लिया वापस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Charges withdrawn from two patwaris for negligence in work
परिवार पहचान पत्र के तहत की जा रही जाति की जांच अथवा वेरिफिकेशन के काम में ढील बरतने वाले दो पटवारियों से डीसी ने चार्ज वापस लेने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही अन्य पटवारियों को इस काम को गंभीरता से पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में आयोजित एक बैठक में डीसी ने परिवार पहचान पत्र के तहत जाति एवं आय वेरिफिकेशन के कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं परिवार पहचान पत्र में हो रहे वेरिफिकेशन कार्य पर समीक्षा बैठक करते हैं। जिले में जाति वेरिफिकेशन के कार्य में कोई भी ढिलाई न हो और यदि कोई भी अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

इस कार्य के लिए सीटीएम अमित कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि अब तक 13 हजार 576 में से 5 हजार 681 वेरिफिकेशन का कार्य पूरा हुआ है, बाकी बचे कार्य को लेकर नोडल अधिकारी को डीसी ने निर्देश दिए कि स्वयंसेवक व सोशल वर्कर के माध्यम से कार्य तेज गति लाएं और इस टारगेट को जल्द पूरा करें। इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार, नगराधीश अमित कुमार, डीआईओ दीपक खुराना, सीएमजीजीए शिवांगी तिवारी, जिला प्लानिंग अधिकारी विजेंद्र सिंह, तहसीलदार संजय कुमार, नायब तहसीलदार गौरव के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed