फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chants of Jai Shri Ram in bike rally

Kaithal News: बाइक रैली में लगे जय श्रीराम के जयकारे

Wed, 05 Apr 2023 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 05 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Chants of Jai Shri Ram in bike rally
कैथल। भगवान श्री राम के परम भक्त वीर बजरंगबली जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को बाइक रैली निकाली गई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कैथल के कार्यकर्ताओं ने पूंडरी में शोभायात्रा में जय श्री राम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन


शोभायात्रा की अध्यक्षता विभाग संयोजक राकेश कठवाड़ और जिला मंत्री गोपाल ने की। विभाग संगठन मंत्री विकास ने झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया।

यात्रा देवी मंदिर पूंडरी से शुरू होकर पूरे गांव से होते हुए ग्यारह रुद्री शिव मंदिर पर पहुंची। बजरंग दल के जिला संयोजक मुकेश कुश ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जगह-जगह ऐसी यात्राएं निकालते हैं। उन्होंने बताया कि कैथल में महा चालीसा और महा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बजरंग दल कैथल के जिला संयोजक मुकेश, जिला सह संयोजक सचिन, अंकित पूंडरी, ग्रामीण प्रखंड एवं यात्रा संयोजक प्रताप, पूंडरी नगर संयोजक विजय, प्रखंड गौ सेवा प्रमुख रजत, सीवन प्रखंड संयोजक विक्रम, सुमित, कुलदीप, साहिल, सुमित व विजेंद्र आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed