{"_id":"64e65b49c90f027ab100d154","slug":"changed-weather-chances-of-rain-kaithal-news-c-245-1-kht1002-3596-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बदला मौसम, बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बदला मौसम, बारिश के आसार
Thu, 24 Aug 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
कैथल। बुधवार सुबह एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन आया। आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश की स्थिति बनी रही। सुबह ही 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलना शुरू हुई थी, जो दोपहर तक जारी रही। इस कारण धूप नहीं निकली और लोगों को गर्मी से राहत मिली। आसमान में बादल छाने व तेज हवाओं के चलते तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. राजीव मित्तल ने कहा कि मौसम में परिवर्तन हो रहा है। अब रात के समय में नमी होने लगी है। इसके साथ ही डेंगू के मरीज भी बढ़ रहे हैं। लोगों को इस मौसम में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें क्योंकि इस समय डेंगू के अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। उधर, किसान रामकुमार, बलराज, कृष्ण, अमरनाथ, कुलविंद्र ने कहा कि इस समय धान की फसलों में पानी की आवश्यकता है। बारिश होती है तो धान की फसलों के लिए लाभकारी होगी। जिस धान की रोपाई देरी से हुई है बारिश के बाद उसमें आसानी से फुटाव होगा और भविष्य में अच्छा उत्पादन होगा।
कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने कहा कि मौसम में परिवर्तन होने लगा है। आगामी दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई जा रही है। यह बारिश होती है तो धान की फसलों के लिए रामबाण सिद्ध होगी।