फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Changed rules, counting of votes will be done in eight rounds instead of 15

बदले नियम, 15 के बजाय आठ राउंड में होगी मतगणना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Changed rules, counting of votes will be done in eight rounds instead of 15
कैथल। नगर परिषद चेयरपर्सन और पार्षद पद के लिए मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने नियम बदले हैं। पहले पंद्रह राउंड में गिनती होनी थी। अब आठ राउंड में गिनती होगी। इसके लिए टेबलों की संख्या बढ़ाकर सात से 14 कर दी गई है। हर राउंड में चेयरपर्सन पद के लिए मतगणना के साथ-साथ चार वार्डों की गिनती होगी। नए निर्देशों के तहत निर्वाचन अधिकारी की ओर से व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। राउंड एक से आठ तक चेयरपर्सन पद के लिए और पार्षद पद के लिए प्रत्येक राउंड में तीन या चार वार्ड की गिनती होगी। चेयरपर्सन के एजेंट पूरी मतगणना होने तक अंदर रह सकते हैं। पार्षद पद के लिए एजेंट व उम्मीदवार उसी समय तक अंदर रहेंगे, जब तक उनके वार्ड की गिनती चलेगी।
विज्ञापन

जैसे ही अगले राउंड की गिनती शुरू होगी, उसी समय अगले वार्ड के एजेंट और उम्मीदवार अंदर आ सकेंगे। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इससे पहले कर्मचारी और एजेंट मतगणना केंद्र पर पहुंचेंगे। आरकेएसडी कॉलेज में ही मीडिया सेंटर भी स्थापित किया गया है। मतगणना के लिए 14 टेबलों की व्यवस्था होगी, जिनमें 8 राउंड होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी के अनुसार पहले राउंड में वार्ड नंबर 1 से 4 के बूथ नंबर 1 से 14 तक गिनती होगी। दूसरे राउंड में वार्ड 5 से 8 के बूथ संख्या 15 से 28 तक गिनती होगी। तीसरे राउंड में वार्ड 9 से 11 तक, 12 नंबर वार्ड के बूथ संख्या 29 से 42 तक की मतगणना की जाएगी। चौथे राउंड में वार्ड 12 के अंतिम बचे एक बूथ, वार्ड 13 से 16 और वार्ड नंबर 17 के बूथ संख्या 43 से 56 की गिनती होगी।

पांचवें राउंड में वार्ड संख्या 17 के बचे हुए दो बूथों के साथ वार्ड 18 से वार्ड 21 के बूथ संख्या 57 से 70 तक की मतगणना होगी। छठे राउंड में वार्ड संख्या 21 के बचे हुए दो बूथों, वार्ड 22 से 25 के बूथ संख्या 71 से 84 तक गिनती होगी। सातवें राउंड में वार्ड संख्या 26 से 30 नंबर वार्ड के बूथ 85 से 98 तक और आठवें राउंड में वार्ड संख्या 30 के बचे हुए दो बूथ व 31 वार्ड के बूथ 99 से 103 तक की मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed