{"_id":"66de4b5d1f6e73c0e9046157","slug":"challan-issued-to-44-drivers-driving-in-wrong-lane-kaithal-news-c-245-1-kht1001-121024-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गलत लेन में वाहन चलाने वाले 44 वाहन चालकों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गलत लेन में वाहन चलाने वाले 44 वाहन चालकों के काटे चालान
Mon, 09 Sep 2024 06:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
कैथल। रविवार को एसपी राजेश कालिया के नेतृत्व में जिला पुलिस ने गलत लेन में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत गलत लेन में चलने वाले 44 वाहन चालकों के चालान काटे गए।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी राजेश कालिया ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, वाहनों के सुचारू-रूप से आवागमन के लिए भारी वाहन व गति प्रतिबंधित वाहन चालकों को जागरूक किया। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक किया गया कि वाहनों के सुचारू-रूप से आवागमन के लिए यह अनिवार्य है कि हम मोटर वाहन अधिनियम के तहत निर्धारित गति सीमा के नियम का पालन किया जाए। अपने वाहन को निर्धारित गति में अपनी लेन में ही चलाएं। इससे हादसा होने की संभावना न के बराबर रहती है। अक्सर देखने में आता है कि चालक अपने वाहन को एक लाइन से दूसरी लेन में अचानक ले जाते हैं। यह बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। दूसरे वाहन उनसे टकराने की संभावना रहती है। ऐसा करके वह न केवल अपनी, बल्कि दूसरे लोगों की जान को भी जोखिम में डालते हैं। यदि किसी वाहन को ओवरटेक करके दूसरी लेन में जाना भी पड़ जाए तो आगे निकलते ही तुरंत अपनी लेन में आ जाएं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --