{"_id":"67e70553ff7b4cb4200237e3","slug":"chaitra-navratri-brings-gaiety-markets-decorated-with-worship-material-kaithal-news-c-18-1-knl1004-612285-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चैत्र नवरात्र में रौनक, पूजन सामग्री से सजे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चैत्र नवरात्र में रौनक, पूजन सामग्री से सजे बाजार
Sat, 29 Mar 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/गुहला-चीका। चैत्र नवरात्र की शुरूआत रविवार से हो रही है। नवरात्र पर्व को लेकर बाजार सज गए हैं। दुकानें में माता की चुनरी, नारियल, पूजन सामग्री बाजार से गुलजार हो गईं हैं। श्रद्धालुओं ने नवरात्र की खरीदारी शुरू कर दी है। इससे बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। शाम होते ही पूजन सामग्री खरीदने के लिए दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ होने लगी है।
वहीं, मंदिरों पर नवरात्र को लेकर तैयारी तेज है। मंदिरों की साज-सज्जा का काम जोरों से चल रहा है और मंदिरों में श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए किसी तरह की परेशानी न हो इसके विशेष बंदोबस्त किए गए हैं।
नवरात्र के पहले दिन दुर्गा के रूप शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस मौके पर कई घरों व मंदिरों में कलश स्थापना व नौ दिन तक मां भगवती की ज्योत जलाई जाती है।
विज्ञापन
नवरात्र पर भवानी मंदिर, मां बनभौरी, खाटूश्याम मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, सांई मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इस समय बाजारों में पूजा की थाली से लेकर व्रत के खाने का सामान और माता की चुनरी की दुकानें सजी हुई है।
व्रत के दौरान खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों की दुकानें सजी ः नौ दिनों के व्रत में अन्न से परहेज किया जाता है। इसलिए बाजार में कुट्टू, फल, व्रत के अन्य सामानों की दुकानें सजी हैं। दुकानदार टिंकू जिंदल, मोहित जिंदल ने बताया कि नवरात्र को लेकर ग्राहकों की भीड़ बढ़ी है। इस समय बाजार में रौनक है। शहर में मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। दुकानों पर व्रत के सामान व पूजन सामग्री बिकने लगी है। श्रद्धालु भी खरीदारी में जुट गए हैं। भवानी मंदिर चीका में पांच अप्रैल को मां भवानी का जागरण होगा।
अबकी हाथी पर सवार होकर आएंगी माता
इस बार चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। तृतीय तिथि का क्षय होने की वजह से नवरात्र आठ दिवसीय होगी जिसकी शुरुआत 30 मार्च से हो रही है। छह अप्रैल को नवरात्र का अंतिम दिवस होगा। चैत्र नवरात्र की तैयारी को लेकर शहर के मंदिरों में साफ-सफाई से लेकर मरम्मत तक के काम अपने अंतिम दौर में पहुंच चुके हैं। चैत्र नवरात्र का प्रारंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है और समापन नवमी को किया जाता है। प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ 29 मार्च को शाम 04:27 बजे से होगा और प्रतिपदा तिथि 30 मार्च को दिन में 12:49 बजे समाप्त होगी।