{"_id":"678238b6d6bae548a50c59a3","slug":"chairman-of-cow-seva-commission-inspected-the-cow-sheds-kaithal-news-c-18-1-knl1004-557938-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गोसेवा आयोग के चेयरमैन ने गोशालाओं का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गोसेवा आयोग के चेयरमैन ने गोशालाओं का किया निरीक्षण
Sat, 11 Jan 2025 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 11 Jan 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमेन श्रवण कुमार गर्ग ने शुक्रवार देर शाम कई गोशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंेने श्री कृष्ण गो संरक्षण धाम गोशाला व कपिस्थल नंदीशाला का निरीक्षण कर गोवंश के लिए की गईं व्यवस्थाओं को जांचा।
गौरतलब है कि वर्तमान में लगभग 1800 गोवंश व दूसरी में 1350 गोवंश का पालन हो रहा है। उन्होंने इस मौके पर कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से गोशालाओं के संचालन के कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही समाज के लोग भी अपना सहयोग करके इसमें अपना योगदान देते हैं।
उन्होंने कहा कि निरीक्षण करने का मुख्य उद्देश्य यहीं है कि गोशालाओं की प्रबंधन समिति गोवंश की व्यवस्थाओं को ठीक ढंग से क्रियान्वित कर रही हैं या नहीं। यदि कहीं पर कमी मिलती है तो आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इन गोशालाओं में छोटी मोटी जो कमी है, उसे ठीक करने को कहा गया। उन्होंने बताया कि जिले में 22 गोशालाओं में लगभग 19 हजार 300 गोवंश हैं। सर्दी व बारिश में गोशालाओं की व्यवस्था विशेष रूप से करनी होती है। इसी के मद्देनजर यहां पर निरीक्षण किया गया हैं। इस दौरान सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। सफाई के बाद स्प्रे करने को कहा गया ताकि गोशालाएं कीटाणु रहित हो। उन्होंने बताया कि कुछ समय में जिन गोवंश की मृत्यु हुई हैं, उनमें कुछ बीमार थे। कुछ सड़क दुर्घटना के शिकार हुए थे और कुछ की मृत्यु प्राकृतिक है।
गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गोशालाओं के संचालन के लिए 216 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। इस मौके पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. प्रेम सिंह, हरियाणा गौसेवा आयोग के अधिकारी डॉ. मंजीत कटारिया, आनंद करोड़ा, पशुपालन विभाग के एसडीओ ओम प्रकाश, सुरेश गर्ग,कृष्ण कुमार मौजूद रहे। संवाद

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ