{"_id":"68ffd83952988ecfc609bd8e","slug":"chairman-and-vice-chairman-assumed-charge-kaithal-news-c-245-1-kht1011-139809-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चेयरमैन व वाइस चेयरमैन ने संभाला पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चेयरमैन व वाइस चेयरमैन ने संभाला पदभार
Tue, 28 Oct 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मार्केट कमेटी कैथल कार्यालय में सोमवार कोपदग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नवगठित मार्केट कमेटी कैथल के चेयरमैन सतीश शर्मा, वाइस चेयरमैन रामनारायण गर्ग ने पदभार संभाला। इस अवसर पर कैथल भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के सशक्तिकरण और मंडियों के विकास के लिए पूर्णतः समर्पित है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त मार्केट कमेटी टीम के नेतृत्व में कैथल मंडी क्षेत्र में विकास की नई दिशा तय होगी।
हरियाणा भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि मंडियों में पारदर्शिता, तकनीकी सुधार और किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार प्रयासरत हैं। उन्होंने नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये टीम किसानों और व्यापारियों के बीच सेतु का कार्य करेगी। चेयरमैन सतीश शर्मा ने कहा कि मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं प्रदेश नेतृत्व और विभाग का आभारी हूं। किसानों और व्यापारियों के सहयोग से हम कैथल मंडी को प्रदेश की अग्रणी मंडियों में शामिल करेंगे। हमारी प्राथमिकता होगी कि किसानों की फसल की खरीद में किसी भी प्रकार की परेशानी न आए।
वाइस चेयरमैन रामनारायण गर्ग ने कहा कि कैथल मार्केट कमेटी में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष कैथल मुनीश कठवाड़, पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राव सुरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री भाजपा सुरेश संधू, जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल एडवोकेट, जिला आई टी प्रमुख रविन्द्र धीमान, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी चेयरमैन भीमसेन अग्रवाल, युवा भाजपा नेता सुमित गर्ग, जिला उपाध्यक्ष भाजपा जंगीर सिसला, जिला सचिव अवधेश किशोर, नई अनाज मंडी प्रधान कृष्ण मित्तल उपस्थित रहे।