फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chair of vice president of Cheeka Nagarpalika is in danger

Kaithal News: चीका नगरपालिका उपाध्यक्ष की कुर्सी खतरे में

Wed, 04 Jun 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 04 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Chair of vice president of Cheeka Nagarpalika is in danger
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। चीका नगरपालिका की उपाध्यक्ष पूजा रानी की कुर्सी पर खतरे के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष व वार्ड नंबर 16 से पार्षद तरसेम गोयल व वार्ड नंबर दो से पार्षद दलबीर सीड़ा की अगुवाई में 12 पार्षद उपायुक्त प्रीति से मिले और अविश्वास पत्र सौंपकर मतदान के लिए समय मांगा।

चीका लौटने पर तरसेम गोयल व दलबीर सीड़ा, राजेश ठाकुर व पार्षद प्रतिनिधि गुरदीप अंटाल उर्फ काली ने बताया कि लगभग सभी पार्षद वाइस चेयरपर्सन पूजा रानी के कार्यों से असंतुष्ट है और उन्होंने पूजा रानी को उपाध्यक्ष की कुर्सी से हटाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


तरसेम गोयल व दलबीर सीड़ा ने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में नगरपालिका क्षेत्र में विकास के कार्य पूरी तरह से ठप पड़े है, जिससे शहर के लोगों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सभी पार्षद एकजुट है और वे हर हाल में पूजा रानी को उपाध्यक्ष के पद से हटाकर रहेंगे।

अविश्वास प्रस्ताव पर वार्ड नंबर एक के सुखबीर सिंह, वार्ड नंबर दो के दलबीर सिंह, वार्ड नंबर तीन से अमनदीप कौर, वार्ड नंबर पांच से पुष्पा देवी, वार्ड नंबर सात से शालू गोयल, वार्ड नंबर आठ से रेखा रानी, वार्ड नंबर नौ से राजेश कुमार, वार्ड नंबर 10 से पूनम रानी, वार्ड नंबर 12 से हरीश बब्बू, वार्ड नंबर 13 से हरदीप सिंह, वार्ड नंबर 14 जितेंद्र कुमार व वार्ड नंबर 16 से तरसेम गोयल ने हस्ताक्षर किए हैं।

अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले भ्रष्टाचारियों की टोली : पूजा शर्मा

उपाध्यक्ष पूजा रानी से जब इस संबंध में बातचीत की तो उन्होंने तंज कसते हुए अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले सभी पार्षदों को भ्रष्टाचारियों की टोली का खिताब दे डाला। इतना ही नहीं उन सभी को बिकाऊ बताते हुए आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हें शहर के विकास से कोई सरोकार नहीं है।


पूजा रानी ने कहा कि वाइस चेयरपर्सन रहते हुए उन्होंने पूरी ईमानदारी से शहर के विकास में योगदान दिया है और जब तक कुर्सी पर रहेंगी तब तक उसी ईमानदारी के साथ काम करती रहेंगी। पूजा रानी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी कुर्सी को किसी तरह का खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed