{"_id":"072591fc40e34d0034b70f0804d658fd","slug":"cfc-project-yet-to-start-in-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक छत के नीचे सुविधाएं देने का वादा हवा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक छत के नीचे सुविधाएं देने का वादा हवा में
कैथल
Updated Fri, 09 May 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। लाखों रुपये की लागत से तैयार किया गया सिटीजन फेसिलिटी सेंटर (सीएफसी) सारी तैयारी के बावजूद शुरू होने की बाट जोह रहा है। एक सॉफ्टवेयर के अभाव में लाखों रुपये की राशि से तैयार किया गया सेंटर खाली पड़ा है। जिस कारण जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। अब विभाग द्वारा यह सॉफ्टवेयर कब तक उपलब्ध करवाया जाता है, इस प्रशभन का जवाब किसी के पास नहीं है।
एक ही छत के कई सुविधाएं
गुड़गांव, फरीदाबाद जैसे नगर निगमों की तर्ज पर कैथल नगर परिषद में भी सीएफसी की योजना तैयार की गई थी। जिसके तहत परिषद से जुड़ी सभी प्रकार की सेवाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाया जाना था। इसके लिए विभाग द्वारा करीब आठ लाख रुपये की राशि से एक हाल में काउंटर लगा कर सीएफसी बना लिया गया। इसके साथ-साथ इस केंद्र के लिए करीब छह माह पूर्व चार कंप्यूटर भी खरीदे गए और इतने ही कंप्यूटर ऑपरेटरों की भी व्यवस्था की गई, ताकि जनता को बिना किसी प्रकार के विलंब के सेवाएं दी जा सकें। अब तक सभी प्रकार की सेवाएं अलग-अलग कक्षों में बैठे कर्मचारियों द्वारा दी जाती हैं। जहां लोगों को कई-कई दिनों तक चक्कर लगाने पड़ते हैं।
ये सुविधा मिलेंगी
सीएफसी के माध्यम से मैरिज रजिस्ट्रेशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, हाउस टैक्स, बिल्डिंग के लिए नक्शा पास करवाए जाने, विभिन्न प्रकार के कागजातों की नकल के लिए एक ही कक्ष में अलग-अलग काउंटर शुरू किए जाने हैं। जहां किसी भी प्रकार का आवेदन जमा करवाने पर कंप्यूटराइज्ड रसीद दी जानी है। इसके बाद कंप्यूटर की मदद से तय समय पर संबंधित प्रमाण पत्र बनाकर दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
लोगों को काटने पड़ते हैं चक्कर
शहरवासी राजेंद्र कुमार, विजय कुमार, राजेश, संजय, विनोद, श्याम लाल ने कहा कि परिषद द्वारा तैयार की गई योजना तो ठीक है। लेकिन न जाने यह कब तक शुरू होगी। उन्हें अपने कार्यों के लिए कई-कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। यदि एक ही काउंटर पर सेवाएं मिलना शुरू हो जाएं तो लोगों का काफी समय बच सकता है।
प्रदेश भर में उपलब्ध करवाया जाएगा एक ही सॉफ्टवेयर
नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता ठाकुर लाल शर्मा ने कहा कि कैथल में सीएफसी सेंटर बनकर तैयार हो चुका है। लेकिन स्थानीय निकाय विभाग द्वारा इस सेंटर को चलाने के लिए पूरे प्रदेश स्तर पर एक जैसा सॉफ्टवेयर उपलब्ध करवाया जाएगा। क्योेंकि पूर्व में अलग-अलग शहरों में अलग-अलग सॉफ्टवेयर लागू होने के कारण अवधि खत्म होते ही सेवाएं भी रुक जाती थीं। इसीलिए पूरे प्रदेश स्तर पर एक ही सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। चुनाव के चलते इसमें कुछ देरी हुई है। उम्मीद है कि आला अधिकारी चुनाव आचार संहिता के बाद इस दिशा में नए निर्देश जारी करेंगे। इसके बाद लोगों को सभी प्रकार की सेवाएं कम्प्यूटर के माध्यम से दी जाएंगी तथा उनके समय की बचत होगी।