फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CET: Troubled in finding center, problems due to different details in roll number

सीईटी : केंद्र ढूंढने में हुए परेशान, रोल नंबर में अलग विवरण होने से भी दिक्कतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
CET: Troubled in finding center, problems due to different details in roll number
34-कैथल। आईजी महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर एडमिट कार्ड दिखाते परीक्षार्थी। - फोटो : Kaithal
कैथल। कुछ केंद्रों पर अभ्यर्थियों को केंद्र के नाम को लेकर दिक्कतें हुई। अभ्यर्थी डीएवी स्कूल की सीनियर विंग की बजाय जूनियर विंग में पहुंच गए, जहां से पूछताछ के बाद उन्हें सीनियर विंग में भेजा गया। इसी प्रकार जाट शिक्षण संस्थान में बने स्कूल और कॉलेज के केंद्र को लेकर भी असमंजस की स्थिति रही, लेकिन दोनों केंद्र एक दूसरे से सटे होने के कारण अभ्यर्थियों को दिक्कत नहीं हुई। जो अभ्यर्थी फतेहाबाद व दूर के जिले से पहली बार कैथल में परीक्षा के लिए आए थे, वे एंट्री शुरू होने के बाद भी केंद्रों में भटकते दिखाई दिए।
विज्ञापन

फतेहाबाद के अमन और प्रवीन ने बताया कि एंट्री होने में पौना घंटा बचा है, जबकि केंद्र चीका में आया हुआ है। अब उन्हें कैथल से चीका जाना पड़ेगा। वहीं जाट कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पत्नी सीमा की परीक्षा दिलाने पहुंचे करनाल निवासी अंकित ने बताया कि जिस समय उसकी पत्नी केंद्र के एंट्री गेट पर पहुंची, उसी समय गेट बंद होने वाला था। अगर दो मिनट और देरी होती तो परीक्षा से वंचित रह जाती।
विज्ञापन

विवरण का नहीं हो पाया मिलान, नहीं बैठने दिया परीक्षा में
हिसार से आई एक परीक्षार्थी के रोल नंबर व एडमिट कार्ड में विवरण अलग-अलग होने के कारण उसे परीक्षा में बैठने नहीं दिया। आईजी कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची महिला अभ्यर्थी अनुराधा को परीक्षा की अनुमति नहीं मिली। हिसार से आई अनुराधा ने बताया कि केंद्र में जब उसने हस्ताक्षर और फिंगर प्रिंट लगाए तो उसका नाम पता गलत दिखाई दिया। प्रिंट उसने लगाया, जबकि डाटा पुरुष अभ्यर्थी का दिखाई दिया। दिक्कत किस कारण से हुई, इसके बारे में उसे कुछ नहीं बताया। तीन बजने के बाद उसे केंद्र से बाहर निकाल दिया गया। तकनीकी दिक्कत के कारण उसे परीक्षा से वंचित रख दिया, जबकि यह तक नहीं बताया कि उसका इसमें क्या कसूर है। यह कर्मचारी चयन आयोग की लापरवाही है। इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश के दौरान व अभ्यर्थियों के बाहर आते समय केंद्रों के बाहर रही जाम की स्थिति
प्रवेश के दौरान व अभ्यर्थियों के बाहर आते समय केंद्रों के बाहर जाम की स्थिति रही। केंद्रों के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की कतारें लग रही। चार प्रकार की चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। काफी अभ्यर्थी अपने निजी वाहन लेकर भी केंद्रों में पहुंचे हुए थे। वाहनों की शहर में संख्या बढ़ने के कारण शहर में पिहोवा चौक व सर छोटूराम चौक पर जाम की स्थिति रही।

जैमर के कारण लोगों को आई दिक्कतें
परीक्षा के लिए जिलेभर के परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए हुए थे। इस कारण लोगों का मोबाइल नेटवर्क प्रभावित रहा। दिन भर लोगों को बातचीत करते समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दो स्कूलों में हिंदू राजकीय विद्यालय व शहर के बाहर जींद रोड पर स्थित एक अन्य स्कूल में एक मोबाइल कंपनी का नेटवर्क जाम नहीं हो पाया। इस संबंध में अधिकारियों ने सरकार को रिपोर्ट भी बनाकर भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed