{"_id":"6883db4ab53e78487e07cb0d","slug":"cet-today-34-thousand-candidates-will-appear-security-arrangements-are-strict-kaithal-news-c-18-1-knl1004-700844-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीईटी आज, 34 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुरक्षा इंतजाम सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीईटी आज, 34 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुरक्षा इंतजाम सख्त
Sat, 26 Jul 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) शनिवार और रविवार, 26-27 जुलाई को दो-दो शिफ्टों में होंगे। इस परीक्षा में हजारों अभ्यर्थी भाग लेंगे, जिनके लिए रोडवेज बसों, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और लॉजिस्टिक इंतजामों को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी।
डीसी प्रीति ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त सचिवालय में जिला प्रशासकीय सचिव विकास गुप्ता को तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला में 34 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देने आएंगे, जिनमें अधिकांश जींद जिले से होंगे।
केंद्रों तक मिलेगी शटल सेवा ः शुक्रवार शाम को ही चीका, सीवन, पूंडरी, ढांड, पाई, सांघन व राजौंद जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसें पहुंचा दी गईं। इन क्षेत्रों से परीक्षार्थी सीधे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचेंगे। शहर में भी 85 शटल बसें निर्धारित रूट पर संचालित होंगी, जो बस अड्डे से परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों को ले जाएंगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीएसपी सुशील प्रकाश, रोडवेज जीएम कलमजीत सिंह, शिक्षा अधिकारी विजयलक्ष्मी, और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
पंचकूला-चंडीगढ़ जाने वालों के लिए 10 क्लस्टर, यात्रा निःशुल्क
कैथल जिले के जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा पंचकूला व चंडीगढ़ में है, उनके लिए पूंडरी, ढांड, कैथल, राजौंद, कलायत, चीका, कसान, सांघन, सीवन और पाई से बसें चलाई जाएंगी। महिला परीक्षार्थी एक परिजन को साथ ले जा सकती हैं। यह यात्रा निःशुल्क रहेगी और सभी क्लस्टरों पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।
इन संस्थाओं में मिलेंगी नि:शुल्क सुविधाएं
स्थान
हेल्पलाइन नंबर
गुर्जर भवन धर्मशाला, सीवन रोड
7206191399, 9416310778
सूर्यकुंड डेरा, माता गेट
9812791008
श्री गीता भवन मंदिर, सिटी थाना के पास
9416039888
ब्राह्मण धर्मशाला, सीवन रोड
9416911123
रविदास मंदिर, प्रताप गेट
9813212800, 9812736103
जीवन रक्षक दल कार्यालय, ऋषि नगर
9813298937
श्री सनातन धर्म मंदिर, क्वालिटी चौक, कैथल
9996362643