{"_id":"6a440b6e4dbf78e196078715","slug":"certificates-were-awarded-to-20-players-on-the-first-day-kaithal-news-c-245-1-kht1014-151660-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पहले दिन 20 खिलाड़ियों को दिए गए प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पहले दिन 20 खिलाड़ियों को दिए गए प्रमाणपत्र
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा में ग्रुप-डी भर्ती के लिए सीईटी आवेदन प्रक्रिया के बीच खेल कोटे का लाभ लेने के लिए खिलाड़ियों में ग्रेडेशन प्रमाणपत्र बनवाने की होड़ लगी हुई है।
खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला खेल विभाग को अब लगभग रोज खिलाड़ियों को लेकर अंबाला जाना पड़ रहा है। मंगलवार को जिला खेल अधिकारी कार्यालय की ओर से 25 खिलाड़ियों को लेकर अंबाला भेजा गया।
इनमें से 20 खिलाड़ियों के दस्तावेज सही पाए जाने पर मौके पर ही ग्रेडेशन प्रमाणपत्र जारी कर दिए गए। वहीं दो खिलाड़ी सत्यापन के लिए नहीं पहुंच सके, जबकि तीन खिलाड़ियों के दस्तावेज अधूरे होने के कारण उनके प्रमाणपत्र जारी नहीं हो सके।
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी कार्यालय में ग्रेडेशन प्रमाणपत्र के लिए आवेदन लगातार बढ़ रहे हैं। पहले जहां करीब 140 आवेदन आए थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर लगभग 200 तक पहुंच गई है। आवेदन लगातार मिलने के कारण विभाग को आने वाले दिनों में भी रोजाना खिलाड़ियों को अंबाला ले जाकर उनके दस्तावेजों का सत्यापन कराना पड़ेगा।