{"_id":"6862e7e7f4c1866bc7099872","slug":"certificates-handed-over-at-narayan-seva-kendra-kaithal-news-c-18-1-knl1004-681626-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नारायण सेवा केंद्र में सौंपे प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नारायण सेवा केंद्र में सौंपे प्रमाणपत्र
Tue, 01 Jul 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नारायण सेवा केंद्र में सोमवार को प्रमाण पत्र वितरण एवं कृत्रिम अंग वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के युवा विधायक आदित्य सुरजेवाला ने शिरकत की। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। शाखा कैथल के संरक्षक सतपाल मंगला और सचिव डॉ. अनिल जिंदल ने अतिथियों का स्वागत किया।
डॉ. विवेक गर्ग ने बताया कि नारायण सेवा केंद्र कैथल में अब तक 110 से अधिक कृत्रिम अंग वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 7,869 फिजियोथेरेपी सत्र पूरे किए गए हैं। इसके अलावा 88 से अधिक प्रशिक्षु कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। अब तक 23 व्हीलचेयर और 43 हियरिंग एड नि:शुल्क प्रदान किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि यह केंद्र सिर्फ ईंट-पत्थर की इमारत नहीं है, बल्कि यह उन अधूरे सपनों की दीवार है जिन्हें समाज ने नजरअंदाज कर दिया था। यहां चल रहे कंप्यूटर, मोबाइल रिपेयरिंग और सिलाई जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल रोज़गार उपलब्ध कराते हैं बल्कि लोगों का आत्मसम्मान भी लौटाते हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम का मंच संचालन सह सचिव डॉ. नरेश गर्ग ने किया। इस अवसर पर संरक्षक राजेश गर्ग, अभिषेक गुप्ता, सुरेश किछानिया, पं. जयभगवान शर्मा (खाटू श्याम मंदिर), राजेंद्र पाल गर्ग (नरवाना), अशोक शर्मा, सुभाष गोयल, डॉ. दीपक, डॉ. रितेश, संस्थान के सह संयोजक दुर्गा प्रसाद, सेवा प्रेरक मनोज गर्ग मौजूद रहे।