{"_id":"69d41048cacd0cb303023407","slug":"certificates-distributed-to-250-people-in-free-sewing-training-kaithal-news-c-245-1-kht1013-147556-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मुफ्त सिलाई प्रशिक्षण में 250 को बांटे प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मुफ्त सिलाई प्रशिक्षण में 250 को बांटे प्रमाणपत्र
Tue, 07 Apr 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए।
कैथल। शहर के बलराज नगर स्थित वार्ड नंबर-17 की गली नंबर-4 में सोमवार को यूथ वीरांगनाओं द्वारा मुफ्त सिलाई प्रशिक्षण केंद्र और ब्यूटी पार्लर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी बीरभान, डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर परवीन कुमार और होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल अशोक अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस मौके पर संस्था की ओर से पिछले बैच के 250 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथियों ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में पूजा, ममता, पूनम, उर्मिल, अनिता, गीता, सुनीता, सुशीला, संतोष और रूबी आदि मौजूद रहीं। संवाद