फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Celebration of Independence Day celebrations at Hindu Kanya Senior Secondary School

Kaithal News: हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जश्न-ए-आजादी का उल्लास

Fri, 15 Aug 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 15 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Celebration of Independence Day celebrations at Hindu Kanya Senior Secondary School

विज्ञापन
कैथल। हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस जश्न-ए-आजादी और जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि कमलेश चौधरी का फूलमालाओं से स्वागत किया। स्टाफ का भी गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान सुनील चौधरी, उप-प्रधान रिपुदमन, उप-प्रधान जितेंद्र चौधरी, मैनेजर अनिल चौधरी, वित्त सचिव योगेश चौधरी, सलाहकार भूपेंद्र चौधरी तथा कार्यकारी सदस्य पुनीत चौधरी और अंकित चौधरी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीतों और नृत्य से हुई। छात्राओं ने कविता और भाषण के माध्यम से देशप्रेम की भावना व्यक्त की। नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कृष्ण और राधा की लीलाएं मंचित कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। मुख्य अतिथि कमलेश चौधरी और विद्यालय प्रधान सुनील चौधरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त का दिन हम सभी भारतीयों के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक है। संवाद
विज्ञापन






इसी दिन 1947 में हमारा देश ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ था। उन्होंने छात्राओं से देश की प्रगति, शांति और समृद्धि में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्या मोनिका कौशिक ने सभी को स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed