फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Celebrated Seva Pakhwada in Sanskrit University, planted trees

Kaithal News: संस्कृत विश्वविद्यालय में मनाया सेवा पखवाड़ा, किया पौधरोपण

Fri, 19 Sep 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 19 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Seva Pakhwada in Sanskrit University, planted trees
32... संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रांगण में पौधरोपण करते मुख्याति​थि व अन्य। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल में स्वच्छता एवं सेवा पखवाड़ा अभियान संचालित है। यह अभियान विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजबीर सिंह के मार्गदर्शन में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलेगा। इसी कड़ी में दूसरे दिन, विश्वविद्यालय की एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) इकाई ने विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन स्थायी परिसर, मूंदड़ी में पौधरोपण किया गया।


प्रो. संजय ने पर्यावरण संरक्षण की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि पेड़ों से हमें ऑक्सीजन मिलती है और हमारे पारिस्थितिकी तंत्र को भी संतुलित रखते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. नरेश शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि एनएसएस इकाई इस पूरे पखवाड़े के दौरान विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेगी जिनमें स्वच्छता अभियान, साइकिल रैली, नशा उन्मूलन और जागरूकता कार्यशालाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा, यह पखवाड़ा हमें स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रेरित करता है। हम समाज के हर वर्ग को इस नेक कार्य में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस मौके पर कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक अधिष्ठाता एवं कुलसचिव प्रो. संजय गोयल मुख्य अतिथि रहे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. भाग सिंह बोदला विशिष्ट अतिथि रहे। वहीं इस मौके पर चीफ वार्डन डॉ. रामानंद मिश्र, डॉ. चंद्रकांत, डॉ. केशव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed