{"_id":"5f5d10e68ebc3e98134a3bad","slug":"cctv-kaithal-news-knl440098166","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज महकमा हुआ हाइटैक, पिंक बसों में लगाए सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज महकमा हुआ हाइटैक, पिंक बसों में लगाए सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
cctv
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारी शक्ति को सुरक्षित बस सुविधा देने के लिए रोडवेज विभाग अब हाइटेक हो गया है। विभाग द्वारा डिपो में पांच मिनी पिंक बसों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। जल्द ही बसों के रूटों पर चलने की संभावना है। बसों के रूट पर दौड़ते ही सीसीटीवी कैमरे ऑन हो जाएंगे। जिसकी हर गतिविधि पर कैमरे की नजर रहेगी। सारा रिकॉर्ड कंट्रोल रूम में दर्ज होगा। वीडियो की रिकॉर्डिंग रिकॉर्ड रखने के लिए डीवीआर भी बस में रखा गया है, विदित रहे कि सफर के दौरान महिलाओं के साथ अक्सर बदसलूकी की घटना समाने विभाग के पास आती थी। इसको लेकर अब विभाग ने बसों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। खासकर महिलाओं को इस तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
सॉफ्टवेयर से काम करेगे सीसीटीवी कैमरे:
ऑटोमेटिक सिस्टम सॉफ्टवेयर से सीसीटीवी कैमरे को अटैच किया गया है। बस में लगे कैमरे हर गतिविधि कंप्यूटर रूट में बैठे कर्मचारी का ध्यान रहेगा। बस स्टैंड के कंप्यूटर रूम में हर दिन सीसीटीवी फुटेज का रिकॉर्ड रखा जाएगा। यात्रियों सहित चालक-परिचालकों के रिकॉर्ड की आफिशियल फाइल बनाई जाएगी।
लंबे समय से कालेज छात्राओं ने की बसों में कैमरे लगवाए जाने की मांग
बसों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की स्कूल व कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की लंबे समय से मांग थी। महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है कि अब महिलाएं व स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं बन बिना किसी डर के बसों में सफर कर पाएंगी। इसके साथ ही छात्रों व महिलाओं की पुरानी मांग भी पूरी हुई है। इन बसों में जीपीएस सिस्टम पहले ही लगाया हुआ है। इससे बसों के समय पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। इससे बसों में चक्कर मिस होने की कम संभावना रहेगी।
विज्ञापन
कंप्यूटर ऑप्रेटर रखेगा ध्यान
रोडवेज के टीएम कमलजीत ने बताया कि महिलाओं के लिए चलने वाली पांच पिंक मिनी बसों में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इन कैमरों को कार्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़ा है। कंप्यूटर ऑप्रेटर द्वारा इन बसों को ध्यान रखा जाएगा। कोई भी घटना होती है तुरंत डिपो कार्रवाई होगी।