{"_id":"681d01406238ec405408af8c","slug":"caught-stealing-equipment-and-batteries-from-tower-kaithal-news-c-18-1-knl1004-642120-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: टावर से उपकरण व बैटरी चोरी में पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: टावर से उपकरण व बैटरी चोरी में पकड़ा
Fri, 09 May 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 09 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
कैथल। साीआईए वन की पुलिस ने टावर से बीबीयू उपकरण व बैटरी चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार किया है। इस मामले में सीआईए-वन के एएसआई राजीव कुमार की टीम ने जांच करते हुए भिवानी रोड जींद निवासी आरोपी अली को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दालमवाला निवासी रणबीर सिंह ने शिकायत दी थी कि वह आरएस सिक्योरिटी में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करता है। चौशाला में लगे टावर से सात दिसंबर 2024 की रात बीबीयू उपकरण चोरी हो गया था। इसके साथ ही गांव खरक पांडवा में लगे टावर से 19 दिसंबर 2024 की रात 24 बैटरी चोरी हो गए थे। कलायत थाने में यह केस दर्ज कराया गया था। इस मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी कैथल जेल में बंद था। मामले में गिरफ्तारी के लिए अदालत की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गये थे। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद