फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Caught in fraud of eight lakhs in the name of sending abroad

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख की ठगी में काबू

Sat, 28 Jun 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 28 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Caught in fraud of eight lakhs in the name of sending abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

इकनॉमिक सेल प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभान की टीम ने जांच करते हुए लाडेवाली, जिला जालंधर (पंजाब) निवासी अमृतपाल सिंह को काबू किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चाबा गांव निवासी मंगत राम ने शिकायत दी थी कि उसके गांव के प्रगट सिंह से उसकी अच्छी जान-पहचान थी। प्रगट सिंह का उसके घर आना-जाना भी था। एक दिन प्रगट सिंह ने बताया कि उसकी बुआ का दामाद अमृतपाल सिंह युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है।
विज्ञापन


प्रगट सिंह ने मंगत राम से कनाडा का वीजा लगवाने के लिए 16 लाख रुपये में सौदा तय किया और कहा कि आधी रकम पहले तथा बाकी काम पूरे होने के बाद दी जाएगी। 10 जनवरी 2022 को प्रगट सिंह ने उसे अमृतपाल से मिलवाया। उसी दिन दो लाख रुपये और दस्तावेज सौंपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मंगत राम ने उनके कहने पर अलग-अलग किस्तों में संतोष के खाते में भी पैसे जमा किए। शिकायतकर्ता के अनुसार जनवरी से अगस्त 2022 तक आरोपियों ने कुल आठ लाख रुपये ले लिए। बाद में आरोपियों ने उसे पहले कनाडा और फिर सिंगापुर का वीजा दिया, लेकिन दोनों वीजा जांच में फर्जी पाए गए।


थाना गुहला में केस दर्ज किया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस इससे पहले दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने अमृतपाल को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed