फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cash grabber arrested by luring him to get cheap gold

सस्ता सोना दिलाने का लालच देकर नकदी हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Cash grabber arrested by luring him to get cheap gold
सस्ता सोना दिलाने का लालच देकर नकदी हड़पने वाले आरोपी को सीआईए-टू पुलिस द्वारा काबू किया गया। इस मामले में कुख्यात जालसाज गिरोह के 2 अन्य सदस्य पहले ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनके कब्जे से पुलिस द्वारा 91 हजार रुपये नकदी बरामद की जा चुकी है। जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए तीसरे आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से जालसाजी पूर्वक हड़पी गई नकदी में से 27 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपी शेष राशि खर्च कर चुका था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रामफल निवासी ढुंडवा की शिकायत पर थाना तितरम में दर्ज मामले के अनुसार एक नवंबर 2018 को युवक अनिल निवासी हजवाना बस स्टैंड कैथल पर मिला। जिसको रामफल अपने साथ गुलमोहर सिटी कैथल स्थित अपने फ्लैट पर ले गया, जहां अनिल ने उसको कहा कि वह सस्ता सोना देने का धंधा करता है, तुझे सस्ता सोना दिला सकता हूं। उसके झांसे में फंस चुक रामफल द्वारा 3 दिन बाद अनिल व उसके अन्य साथियों से मिलकर जीरकपुर में 23,500 रुपये प्रति 10 ग्राम का रेट तय करने के बाद 13 नवंबर 2018 को गुलमोहर स्थित अपने फ्लैट पर आरोपियों को बड़े पैमाने पर सोना खरीदने के लिए नकदी दे दी गई। इसके बाद में आरोपियों द्वारा उसे सोना नहीं दिया गया। नकदी वापस मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

सीआईए-टू पुलिस ने मामले की जांच करते हुए वांछित आरोपी रवीश कुमार निवासी सुदकैन खुर्द जिला जींद को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त मामले में इससे पूर्व पुलिस द्वारा आरोपी अनिल निवासी हजवाना व संदीप निवासी मटौर को पहले ही गिरफ्तार करके उनके कब्जे से हड़पी गई नकदी में से 91 हजार रुपये की नकदी बरामद की जा चुकी है। जांच के दौरान आरोपी रवीश की निशानदेही पर उसके रिहायशी मकान अंदर रखे संदूक से उसके हिस्से में आई 27 हजार रुपये नकदी बरामद की गई। उक्त मामले में आरोपी विजय निवासी सुदकैन खुर्द व आरोपी अजय निवासी सिंसर जिला जींद की गिरफ्तारी बकाया है, जिनकी तलाश जारी है। आरोपी रवीश न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed