{"_id":"65ff5ef8f55e3ec0f504bc26","slug":"cash-goods-stolen-from-khal-mill-kaithal-news-c-18-1-knl1004-354367-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खल मिल से नकदी, सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खल मिल से नकदी, सामान चोरी
Sun, 24 Mar 2024 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पट्टी अफगान से चोरों ने एक खल मिल से हजारों की नकदी और सामान चुरा लिया। मामले में शहर थाना की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, अरनौली गांव के ग्राम सचिवालय से चोरों ने पंखे चोरी कर लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर थाना में दी गई शिकायत में सर्राफा बाजार निवासी गौरव ने बताया कि उसकी पट्टी अफगान चीका रोड पर खल और तेल का मिल है। 22 मार्च को शाम साढ़े सात बजे वह दुकान को बंद करके घर चला गया था। दुकान के काउंटर में करीब 75 हजार रुपये की नकदी रखी थी। अगले दिन सुबह सवा सात बजे दुकान पर गया तो मेट गेट का शटर टूटा हुआ था।
वह दूसरी तरफ से दुकान के अंदर गया तो काउंटर का ताला भी टूटा हुआ था। चोर उसके 75 हजार रुपये, करीब 80 किलो तेल और मशीन का सामान चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी एएसआइ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, अरनौली के ग्राम सचिवालय से चोरों ने पंखे चोरी कर लिए। चीका पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। चीका थाना में दी गई शिकायत में सरपंच प्रतिनिधि गुरदीप सिंह ने बताया कि कि ग्राम सचिवालय में करीब 20 पंखे लगे थे। आठ मार्च को शिवरात्रि के दिन सचिवालय में भंडारा लगाया था। उस दौरान सभी पंखे लगे हुए थे। 20 मार्च को वह ग्राम सचिवालय में गया तो वहां से सभी पंखे चोरी हो चुके थे। जांच अधिकारी एएसआई राजेश ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।