फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cases of dog-monkey bites increased, more in November

Kaithal News: बढ़े कुत्ते-बंदरों के काटने के मामले, नवंबर में रहे ज्यादा

Sun, 03 Dec 2023 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 03 Dec 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Cases of dog-monkey bites increased, more in November
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में कुत्तों व बंदराें के काटने के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इस कारण रैबीज होने का खतरा भी बढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नवंबर महीने में इस साल अब तक के सबसे अधिक यह मामले सामने आए हैं।

बीते महीने में 302 मामले आए हैं। अब जिले में यह स्थिति बन रही है कि प्रतिदिन 15 से 18 नए मरीज आ रहे हैं। ये मरीज कुत्ते या बंदर के काटने के बाद रैबीज की बीमारी से बचाव के लिए टीक लगवाने सामान्य अस्पताल में पहुंच रहे हैं। जबकि अक्तूबर महीने में कुत्तों व बंदराें के काटने के करीब 200 मरीज ही सामने आए थे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सर्दियों में रैबीज की बीमारी बढ़ने का खतरा अधिक होता है।
विज्ञापन


यह बोले लोग ः अस्पताल में राजौंद में अपने बेटे को टीका लगवाने पहुंची ममता रानी ने बताया कि एक दिन पहले ही उसके बेटे अनुज को एक बंदर ने काट लिया था। इसके बाद वह सुबह के समय रैबीज का टीका लगवाने के लिए अस्पताल में पहुंची। कहा कि गांवाें में भी बंदरों के घूमने की समस्या बढ़ गई है। इस कारण बच्चाें में काफी भय होता है। संबंधित विभाग को इस समस्या के समाधान के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सिरटा रोड निवासी रेखा ने बताया कि उसकी पांच वर्षीय पोती नेहा को गली में एक कुत्ते ने काट लिया था। उसे टीका लगवाने के लिए वह आई थी। कहा कि गलियों में घूम रहे कुत्तों को समय पर टीका लगवाना चाहिए, ताकि उनके काटने से लोगों को कोई खतरा न हो सके।


सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि रैबीज से बचाव को लेकर लोगों को स्वास्थ्य विभाग को लगातार जागरूक किया जाता है। इस जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जानकारी दी जा रही है। इसके साथ रैबीज से बचाव के लिए बनाए गए टीका करण केंद्र में भी अलग से कर्मियाें की ड्यूटियां लगाई गई है। लोगों से आह्वान है कि वे बच्चों और बुजुर्गाें का खास ध्यान रखें।
इस साल माह दर माह आए मामले
माह
केस

जनवरी
180

फरवरी
170

मार्च
130

अप्रैल
132

मई
175

जून 190

जुलाई 210

अगस्त 195

सितंबर 198

अक्तूबर 200

नवंबर 302
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed