फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case registered against six people in two cases of assault

मारपीट करने वाले छह लोगों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Case registered against six people in two cases of assault
कैथल। पुलिस ने मारपीट के दो मामलों में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आदर्श नगर सोनीपत निवासी संदीप कुमार ने गुहला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी अगौंध निवासी रविता से 13 दिसंबर 2018 में हुई। उसकी पत्नी सितंबर 2021 से अपने पिता के पास बेटे के साथ रह रही है और उस पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया हुआ है। 20 अप्रैल को वह पंजाब के ठरवा में शादी में आया था। उसका बेटे से मिलने का मन हुआ तो वह सात बजे ससुर के घर गांव अगौंध चला गया। जहां पर सास ने उसे बेटे से मिलने नहीं दिया गया। इसके बाद उसके साले रवि और ससुर ने उससे मारपीट की। उसने भागकर अपनी जान बचाई और गांव में ही रिश्तेदार के पास चला गया। यहां से से वे उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल कैथल ले आए। पुलिस ने संदीप की शिकायत पर साले रवि, ससुर प्रेमचंद और सास राजरानी पर मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है।

एक अन्य मामले में नैना निवासी धर्मेंद्र ने पूंडरी थाना में दी शिकायत में बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उसके पास जीएम नैन के नाम से आईडी से इंस्टाग्राम से फॉलो के लिए प्रार्थना आई थी। जिसको उसने स्वीकृत कर लिया था और चैट शुरू हो गई थी और उसके बाद एक आईडी से फिर प्रार्थना आई। इसके माध्यम से मैसेज आया कि एक लाख रुपये गुगल पे के माध्यम से भिजवा दो। इसके बाद उसने 720 रुपये का रिचार्ज करवाने के लिए मैसेज भेजा। उसने न तो पैसे भेजे और नही रिचार्ज करवाया। बाद में उसे पता चला की ये आई डी मनीषा पत्नी गुरनाम की थी। 24 अप्रैल को वह साढ़े छह बजे शाम को अपने खेत में भैंसों का चारा लेकर मोटर साइकिल रेहड़ी पर अपने घर जा रहा था । बस अड्डा से करीब एक किला पहले गुरनाम ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों को आते देखकर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed