फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case on four for gang rape of teenager

Kaithal News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार पर केस

Wed, 02 Aug 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 02 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Case on four for gang rape of teenager
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कैथल। सीवन थाना के तहत आने वाले एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन युवकों सहित किशोरी की मां पर भी दुष्कर्म की घटना में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने किशोरी की चाची की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चाची ने महिला थाना में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी बलविंद्र, खन्नू व लंबू की पीड़िता की मां के साथ जान-पहचान थी। तीनों आरोपी अक्सर उनके घर आते-जाते रहते थे। 29 जुलाई को आरोपी शाम के समय किशोरी के घर में आ गए और उसको कोई नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी की मां ने भी आरोपियों का इसमें साथ दिया। डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस ने किशोरी की मां सहित चार आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed