फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case filed for kidnapping of girl

Kaithal News: युवती के अपहरण के आरोप में केस दर्ज

Tue, 11 Jul 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 11 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Case filed for kidnapping of girl
कैथल। मंदिर जाते समय युवती के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि 10 जुलाई को आरोपी गुरमीत उसकी भतीजी का गांव से अपहरण कर ले गया। उस समय युवती मंदिर जा रही थी। संबंधित थाना के एसएचओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि युवती ने पहले उपरोक्त युवक के साथ कोर्ट में शादी की थी। वह सहमति से मायके आ गई थी, लेकिन बाद में युवक के पास वापस नहीं गई। ऐसे में युवक उसे रास्ते से जबरदस्ती ले गया। युवती के चाचा की शिकायत पर आरोपी सहित तीन अन्य के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में शाम के समय युवती के परिजनों ने तितरम थाना के बाहर पहुंचकर अपना विरोध भी दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed