फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case filed against mother-in-law, brother-in-law and sister-in-law for murder by poisoning

Kaithal News: जहर देकर मारने के आरोप में सास, देवर व देवरानी पर केस

Tue, 03 Jun 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 03 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Case filed against mother-in-law, brother-in-law and sister-in-law for murder by poisoning
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। दुब्बल की एक महिला को जहर देकर मारने के आरोप में कलायत पुलिस ने मृतका की सास, देवर व देवरानी पर केस दर्ज किया है। मृतक मनु का मायका जींद जिले के कालवन गांव में है। मृतका मनु के भाई विजेंद्र की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ है।

विजेंद्र ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने उसकी बहन मनु की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व गांव दुब्बल के राकेश के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसकी सास बेदो देवी, देवर रामकेश व देवरानी सीमा ने उनकी बहन व बहनोई को तंग करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


खेत में नेट हाउस को लेकर उसके परिवार वालों ने इतना तंग किया की करीब 10 माह पूर्व राकेश ने आत्महत्या कर ली। उस समय गांव के लोगों ने आपस में बैठ कर समझौता करके राकेश का दाह संस्कार कर दिया था। राकेश की मौत के बाद सास, देवर व देवरानी जो रेलवे पुलिस में नौकरी करती है, ने उनकी बहन मनु को फिर से तंग करना शुरू कर दिया। मामले को लेकर गांव में पंचायत की गई तो रामकेश ने पंचायत में कहा कि नेट हाउस, गोल्ड लोन व आढ़ती से लिए लोन के कर्ज का अदायगी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके हिस्से के पैसे आप लोगों को देने होंगे। इस दौरान चार बार पंचायत भी हुई रामकेश व उसकी मां का एक ही कहना था कि नेट हाउस हमारा है जो पंचायत ने मनु को दिलवाया है वह हमें वापस चाहिए और साथ ही लोन के पैसे भी देने होंगे। इन लोगों ने इस दौरान उनकी बहन को बेहद परेशान कर दिया। 1 जून को उनकी बहन के खेत के पड़ोसी ने उन्हें सूचना दी की मनु की तबीयत ज्यादा खराब है उसे कैथल के एक निजी अस्पताल में लेकर गए हैं। वे लोग तुरंत कैथल अस्पताल में पहुंचे और बहन से मिले।


बहन ने बताया की उसका देवर व सास उसके पास खेत में आए और कहा कि रोज रोज के झगड़े से बदनामी हो रही है। इसलिए मामला घर में ही बैठ कर सुलझा लेते हैं। विजेंद्र ने बताया कि उसकी बहन से उसे बताया था कि उन लोगों ने बातों में उलझाकर उसे जहर पिला दिया और यह बात कहते ही वह बेहोश हो गई। सोमवार सुबह मनु की मौत हो गई। भाी ने मृतका के भाई ने सास, देवर व देवरानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। तफतीश पूरी होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed