{"_id":"676084ae5e559a1f31058615","slug":"case-filed-against-four-for-torturing-a-woman-and-getting-her-to-undergo-abortion-kaithal-news-c-18-1-knl1004-541219-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महिला को प्रताड़ित करने, गर्भपात करवाने के आरोप में चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महिला को प्रताड़ित करने, गर्भपात करवाने के आरोप में चार पर केस
Tue, 17 Dec 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रिलेशन में रह रही महिला को प्रताडि़त करने, गर्भपात करवाने और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शहर की एक कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय विवाहिता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह प्रदीप नाम के युवक के साथ 15 साल से लीव इन रिलेशन में रह रही थी। आरोपी व उसके परिजनों ने उसे शादी का आश्वासन दे रखा था और अपने घर ले गए। बाद में प्रदीप, उसकी मां, उसकी ननद व ननदोई उससे सोना-चांदी के गहने, लाखों रुपये और उसकी दुकान को बेचकर 20 लाख के करीब रुपये खुद ले गए। उसके बाद भी आरोपी उसे रुपयों के लिए प्रताडि़त करने लगे और मिलकर उसका गर्भपात करवा दिया।
तीन दिसंबर को रात के समय आरोपियों ने उससे मारपीट की और स्नानघर में बंद कर दिया। वह बड़ी मुश्किल से जान बचाकर वहां से अस्पताल पहुंची। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और अपशब्द भी कहे। थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।