{"_id":"67e308ed40a935e847039b57","slug":"case-filed-against-cashier-of-electricity-corporation-sewan-for-fraud-kaithal-news-c-18-1-knl1004-610000-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फ्रॉड करने में बिजली निगम सीवन के कैशियर पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फ्रॉड करने में बिजली निगम सीवन के कैशियर पर केस
Wed, 26 Mar 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने उपभोक्ताओं से ली गई बिजली बिल की राशि विभाग के खाते में जमा करवा कर फ्रॉड करने के रूप में बिजली निगम सीवन के कैशियर दीपक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला बिजली निगम सीवन के एसडीओ आशीष गौतम की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
अपनी शिकायत के माध्यम से उन्होंने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं की शिकायत आई थी कि कस्बा सीवन में कार्यरत बिजली निगम के कैशियर दीपक कुमार की ओर से उपभोक्ताओं से ली गई बिजली बिल की राशि उनके खाते में जमा नहीं करवाई। बाद में जब मामले की जांच की गई तो आरोपी कैशियर द्वारा उपरोक्त राशि विभाग के खाते में जमा करवा दी गई। एसडीओ ने बताया कि यह विभागीय तकनीकी खामी के कारण हुआ। थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद